कांग्रेस की यूपी में 32 हज़ार किमी.पदयात्रा, 5 हज़ार नुक्कड़ मीटिंगें

0

चुनाव डेस्क : लखनऊ चुनावी मैदान में भाजपा से मोर्चा लेने को कांग्रेस कमर कस रही है। महंगाई के ख़िलाफ़ कांग्रेस की यूपी में 32,240 कि.मी की पदयात्रा, 5 हज़ार नुक्कड़ सभायें होंगी। यह पदयात्रा महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा होगी।


नेहरू जयंती 14 नवंबर से 24 नवंबर के बीच 403 विधानसभाओं में ‘भाजपा हटाओ-महंगाई भगाओ’ के नारे के तहत पदयात्रा निलेगी। प्रत्येक दिन न्यूनतम 10 किलोमीटर की पदयात्रा होगी। यही नहीं हर दिन कम से कम 7 ग्रामसभाओं/वार्डों से होकर पदयात्रा निकली जाएगी।
पदयात्रा के दौरान महँगाई की समस्या पर नागरिकों के साथ बैठक होगी और घर-घर कांग्रेस के प्रतिज्ञापत्र का वितरण होगा। रूट पर पड़ने वाले हाट/बाज़ार में शाम को रोज़ाना नुक्कड़ सभा भी होगी।

ये भी देखे: भाजपा उत्तर ने सदस्यता अभियान की आधिकारिक रूप से की शुरुआत


हर दो दिन की यात्रा के बाद एक दिन का विश्राम होगा। कुल मिलाकर एक विधानसभा में चार टुकड़ों में आठ दिन की पदयात्रा होगी।
प्रत्येक विधानसभा में 80 किलोमीटर की पदयात्रा होगी जो न्यूनतम 60 ग्रामसभाओं/वार्डों से होकर निकलेगी प्रत्येक विधानसभा में कुल 8 नुक्कड़ सभा होगी।पूरे प्रदेश में 32,240 किलोमीटर की पदयात्रा होगी। प्रदेश भर में 24,180 ग्रामस्तरीय बैठक होगी। कुल 5000 नुक्कड़ सभाओं का आयोजन होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *