बिल्ली भी करती है शिकायत, देखें कुमार विश्वास का ये वीडियो

0

न्यूज जंगल नेटवर्क, कानपुर : प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास का अपनी पालतू बिल्ली पुचकी के साथ बातचीत का एक बेहद मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिल्ली कुमार विश्वास से उनकी बेटी की शिकायत करती दिख रही है। कुमार विश्वास ने यह वीडियो खुद अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है, जिसे लोगों द्वारा खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है।

इस वीडियो में कुमार विश्वास अपनी बिल्ली को प्यार-दुलार करते नजर आ रहे हैं। उनकी इस वीडियो पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

कुमार विश्वास ने रविवार को वीडियो ट्वीट कर लिखा, ”दो-चार दिन बाहर से कार्यक्रम करके लौटने पर कुछ देर तो सुश्री पुचकी जी का मुकदमा सुनना ही पड़ता है। आज इन्होंने, इस रील को बना रहीं हमारी पुत्री के खिलाफ जमकर बयानबाजी की। आप भी सुनिए।”

बता दें कि, खबर लिखे जाने तक महज 15 घंटों के अंदर कुमार विश्वास की इस पोस्ट को जहां 1 लाख 4 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वहीं, 6 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक और 400 से ज्यादा रिट्वीट भी कर चुके हैं।

Also Read- गूगल डूडल में क्या दिख रहा है, जानते है आप ?

गौरतलब है कि कवि कुमार विश्वास अपने बयानों और कविताओं के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। कवि सम्मेलन और अन्य कार्यक्रमों के लिए अक्सर उनका दुनिया और देश के अलग-अलग राज्यों में आना-जाना लगा रहता है। इसके चलते वह कई-कई दिन बाहर रहते हैं और अपने पालतू जानवरों से मिल नहीं पाते हैं। वह जानवरों से काफी प्यार करते हैं। कुमार विश्वास का जन्म 10 फरवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक गांव में हुआ था। अपनी बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले यह कवि कुमार विश्वास की युवाओं में अच्छी खासी लोकप्रियता है। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *