भाजपा का माइक्रोडोनेशन अभियान भीषण गर्मी के चलते  रह गया टारगेट से काफी दूर

0

News Jungal Desk Kanpur : 2024 लोकसभा की तैयारी में जुटी भाजपा लोगो को सीधे जोड़ने के लिए दस दिवसीय माइक्रोडोनेशन अभियान चला रही है। पार्टी का यह अभियान तय समय 30 अप्रैल तक पूरा होता नजर नही आ रहा है। भीषण गर्मी के चलते पार्टी के मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभाग के लगने वाले कैम्प आधा समय 5 दिन बीत जाने के बाद दिए गए टारगेट से बमुश्किल 20 फीसद लक्ष्य ही हासिल कर पाए हैं।

बाकी बचे 5 दिनों में सौ फीसद टारगेट हासिल करना संभव नही दिख रहा है। ऐसे में प्रदेश नेतृत्व ने लगभग तय कर लिया है कि इसके लिये एक सप्ताह का समय और बढ़ाया जाये। इसकी घोषणा 30 अप्रैल से पहले पार्टी करने का मन बना चुकी है।

माइक्रोडोनेशन अभियान में प्रशिक्षण शिविर बने रोड़ा

उत्तर प्रदेश भाजपा ईकाई ने एक साथ प्रदेश स्तर पर दो बड़े कार्यक्रम शुरू कर दिये। जिसमें तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी बीच आनन-फानन में भाजपा ने माइक्रो डोनेशन अभियान भी शुरू कर दिया। ऐसे में कार्यकर्ता दो जगह बटे हुए हैं। प्रशिक्षण शिविर में भी कार्यकर्ताओं का 3 दिन सुबह से शाम तक रहना अनिवार्य किया गया।

अब में 10 दिन में डोनेशन के लक्ष्य को पाना संभव नहीं दिख रहा है। 3 दिन प्रशिक्षण शिविर में जाने की बाद सिर्फ 7 दिन ही डोनेशन अभियान को कार्यकर्ता दे पा रहे हैं। उसमें भी भीषण गर्मी के चलते यह कार्य शाम के कुछ घंटों में ही कर पा रहे हैं। ऐसे में पार्टी की प्रदेश इकाई दें मन बनाया है, कि माइक्रो डोनेशन अभियान को 1 सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया जाए, ताकि कार्यकर्ता, पदाधिकार, प्रकोष्ठ और मोर्चे आसानी से लक्ष्य को पा सकें।

2024 तक जीत के माहौल को बनाये रखने की तैयारी में भाजपा

देश के 5 राज्यों में हुए चुनाव में से चार में भाजपा सत्ता में काबिज हुई है। अब भाजपा 2024 तक जीत के इस माहौल को जिंदा रखना चाह रही है। इसी के तहत भाजपा प्रदेश इकाई ने लगातार कार्यकर्ताओं से लेकर आम समर्थकों को जोड़े रखने के कई कार्यक्रम तैयार किए हैं। उसी क्रम में माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया जा रहा है। जिससे पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों को सक्रिय रखा जा सके।

ये भी देखे : GSVM : अच्छी तरह से खा-पी रहे बच्चों में कुपोषण का खतरा पड़ेगा मालूम

प्रशिक्षण शिविर में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताने का कार्य किया जा रहा है। ताकि कार्यकर्ता और पधाधिकारी जरूरत पड़ने पर चौपालों और लोगों के घर घर जाकर मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान कर सके।

21 अप्रैल से शुरू हुआ माइक्रो डोनेशन अभियान

भाजपा ने यूपी में सभी जिला अध्यक्षों को 20 अप्रैल को बैठक कर 21 तारीख से माइक्रो डोनेशन अभियान शुरू करने के निर्देश दिए थे जिसमें सभी मोर्चों के अध्यक्षों को कम से कम 5 हजार लोगों से पार्टी के लिए डोनेशन लेना है।

दरअसल इसी बहाने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास है। ऐसा माना जा रहा है, कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए एक बड़ी संख्या तैयार करने की कोशिश में है। पार्टी द्वारा बनाई गई रणनीति के तहत लोगों से कम से कम ₹5 लेकर देश स्तर पर एक बड़ी चेन तैयार करेगी।

जिला इकाई और युवा मोर्चा को सबसे बड़ा टारगेट

माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत प्रदेश भाजपा ने सभी जिला इकाइयों और जिले की युवा मोर्चे को सबसे बड़ा टारगेट दिया है। इसके तहत हर जिले में आबादी के हिसाब से लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जहां महानगरों में जिला इकाई को कम से कम 25000 लोगो से दान लेना हैं, वहीं युवा मोर्चे को यह लक्ष 20000 का दिया गया है। जबकि छोटे जिलों में यह संख्या 5 हजार तक भी रखी गयी है। इसी तरह अलग-अलग मोर्चो और प्रकोष्ठों को लक्ष्य निर्धारित किये गए है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed