न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर भाजपा मतदाता संवर्धन एवं मतदाता सूची कार्य के अंतर्गत विशेष संपर्क अभियान आज यानी 7 नवम्बर से शुरू करने जा रही है। इसके बाद 13, 21 एवं 27 नवंबर को कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाता सूची में गड़बड़ियों को ठीक करवाने एवं मतदाता संवर्धन आदि का कार्य करेंगे। जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 21 एवं 27 नवंबर को प्रत्येक बूथ पर घर-घर जा कर विशेष महा संपर्क अभियान भी शुरू किया जायेगा। सभी पदाधिकारी पन्ना प्रमुखों के साथ सर्वे करेंगे। जो छूटे हुए मतदाताओं का फॉर्म 6 भरवा कर बीएलओ के पास जमा करवाने का भी कार्य किया जाएगा।



बूथ स्तर से चलाया जायेगा अभियान…
सुनील बजाज ने बताया कि इस तरह से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बूथ स्तर तक तेजी से इन दोनों अभियानों को चलाया जाएगा जिससे आगामी चुनाव में तैयारियों हेतु किसी भी प्रकार की कोई कमी ना रह जाए। भाजपा कानपुर महानगर उत्तर जिले से मतदाता संवर्धन का कार्य रंजीत भदौरिया व सदस्यता अभियान कार्य अवधेश सोनकर को सौंपा गया है।
ये भी देखे: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया कर सकती है कई बदलाव
सदस्यता और संवर्धन अभियान एक साथ विधायकों और सांसदों को सौंपी गयी जिम्मेदारी…
दीपावली के त्यौहार के उपरांत भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई है। पार्टी ने दो अभियानों को एक साथ ही हाथ में लिया है। जिसमें पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान शुरू किए जाने के साथ-साथ मतदाता संवर्धन अभियान भी शुरू कर दिया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिये मंडल स्तर पर 11, 12 व 13 नवंबर को कार्याशालाएं आयोजित की जायेगी। साथ ही नेतृत्व द्वारा विधायकों और जनप्रतिनिधियों को सदस्यता कराने की जिम्मेदारी दी गई है।