नीतीश पर भड़की भाजपा, बोले-कम सीटों के बाद भी CM बनाया, पर धोखा मिला

0

 बिहार में अचानक ही नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ जेडीयू के गठबंधन को खत्म कर दिया है। वो राजद के साथ बिहार में नई सरकार बनाने जा रहे हैं। बिहार समेत देश की खबरों से जुड़े रहिए

न्यूज जंगल डेस्क कानपुर : बिहार में एनडीए गठबंधन छोड़ते हुए नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात करके सीएम पद से इस्तीफा दिया। साथ ही उन्होंने 160 विधायकों के समर्थन के साथ नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ फिर बिहार में नई सरकार बनाने जा रहे हैं। उधर, महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार हो चुका है। मंगलवार को राज्य में 18 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट और भारतीय जनता पार्टी के 9-9 मंत्री शामिल रहे।

बिहार की जनता के साथ धोखा

बिहार में एनडीए गठबंधन टूटने पर भाजपा ने नीतीश कुमार पर हमला बोला। बिहार में भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा बिहार के जनता के हितों को सोचती है। नीतीश कुमार की पार्टी ने कम सीट जीतीं। लेकिन पीएम मोदी के कहने पर हमने उन्हें सीएम बनाया। लेकिन जनता के साथ उन्होंने धोखा किया। बिहार की जनता कभी उन्हें माफ नहीं करेगी। 

नीतीश के घर जुटेंगे सभी विधायक

नीतीश कुमार राबड़ी आवास से निकल चुके हैं। महागठबंधन के सभी विधायक अब सीएम आवास में जुटेंगे। उधर, भाजपा नीतीश के कदम के बाद कुछ देर में प्रेसवार्ता कर सकती है।

नीतीश और तेजस्वी करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। दोनों इस बात की घोषणा करेंगे कि शपथ ग्रहण कब होने वाला है। नई सरकार में आगे की रणनीति को लेकर नीतीश और तेजस्वी महागठबंधन के नेताओं को भी संबोधित करेंगे।

इस्तीफे के बाद तेजस्वी के घर पहुंचे नीतीश कुमार

राजभवन से एनडीए गठबंधन छोड़ने के बाद नीतीश कुमार तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे हैं। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां वे आगे की रणनीति पर तेजस्वी यादव संग चर्चा कर रहे हैं। 

एनडीए का साथ छोड़ने का फैसला पार्टी काः नीतीश कुमार

राजभवन से बाहर आते हुए मीडियाकर्मियों से नीतीश कुमार ने कहा कि वो अब एनडीए गठबंधन से बाहर आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी सांसद और विधायक चाहते थे कि एनडीए गठबंधन छोड़ दिया जाए। ये फैसला पार्टी का है।

बिहार में नई सरकार बनाएंगे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात करके सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने 160 विधायकों के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। वे महागठबंधन के साथ बिहार में नई सरकार बनाने जा रहे हैं।

बिहार में नई सरकार बनाएंगे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात करके सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने 160 विधायकों के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। वे महागठबंधन के साथ बिहार में नई सरकार बनाने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : क्रान्ति दिवस के अवसर पर शहीदों को किया नमन

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed