गाजीपुर में भिड़े BJP और AAP कार्यकर्ता, एक-दूसरे के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

0

देश की राजधानी दिल्‍ली में BJP और AAP के बीच राजनीतिक तकरार खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार को गाजीपुर में BJP और AAP के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों ही एक-दूसरे के….

देश की राजधानी दिल्‍ली में BJP और AAP के बीच राजनीतिक तकरार खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार को गाजीपुर में BJP और AAP के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों ही एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वहा पुलिस मौजूद के बाद भी दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के सामने आ गए। उनके इस प्रदर्शन के कारण दिल्‍ली-मेरठ रूट भी बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गईं जिस वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़।

आपको बता दे कि भाजपा कार्यकर्ता दिल्‍ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। वही AAP के कार्यकर्ताओं को जैसे ही इसकी सूचना मिली, वे भी मौके पर पहुंच गए। इस तरह दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जमकर नारेबाजी होने लगी। इसपर पोस्‍टर-बैनर भी फहराए गए। वही मौके पर मौजूद पुलिस दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को समझाने में जुटे रही, लेकिन दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने एक भी न सुनी।

इसपर AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि BJP ने दिल्‍ली-मेरठ रोड को जाम कर रखा है। इससे कई लोगों को परेशानी हो रही है। सौरभ भारद्वाज ने बताया कि मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल कूड़े के पहाड़ पर बीजेपी की पोल खोलने आ रहे हैं।

इसके अलावा AAP के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि लोग कूड़े के पहाड़ को देखे। उन्‍होंने बताया कि इसके अलावा ऐसे 16 और कूड़े का पहाड़ बनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि स्‍कूल, अस्‍पताल और कूड़े के पहाड़ पर राजनीति होनी चाहिए। भाजपा बताए कि पिछले 15 वर्षों में उन्होंने क्‍या किया है। भाजपा के खिलाफ माहौल बन गया है। सीएम के दौरे का भाजपा इसलिए विरोध कर रही है कि कही वह एक्‍सपोज न हो जाए।

यह भी पड़े: T20 World Cup 2022: बांग्लादेश पर जीत हासिल कर टॉप पर पहुंची टीम साउथ अफ्रीका

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed