Bihar Politics:उपेंद्र ने फिर छोड़ा नीतीश का साथ, बनाई नई पार्टी, सुशासन बाबू पर तंज भी कसा 

0

Bihar Politics: कुशवाहा ने शहर में जनता दल यूनाईटेड कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय खुला सत्र आयोजित किया। उन्होंने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे।

Bihar Politics: जनता दल-यूनाइटेड (JD-U) के नेता रहे उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने सोमवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया। जद (यू) के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड अध्यक्ष रहे कुशवाहा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ कई दिनों तक चली अनबन के बाद नई पार्टी ‘राष्ट्रीय लोक जनता दल’ की घोषणा की। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पड़ोसी (आरजेडी) के घर में उत्तराधिकारी ढूंढ रहे हैं सुशासन बाबू।

बिहार में दो दिन तक चला खुला सत्र

जानकारी के मुताबिक उपेंद्र कुशवाहा ने आज यानी सोमवार को पटना में नई पार्टी (Bihar Politics) की घोषणा करने का ऐलान किया। कुशवाहा ने शहर में जदयू कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय खुला सत्र (19 व 20 फरवरी) आयोजित किया था, जिसमें उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से नई पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे थे।

सभी कार्यकर्ताओं की थी मिलीजुली राय

बैठक में भाग लेने वालों में से एक कार्यकर्ता ने एएनआई को बताया कि जदयू कार्यकर्ताओं ने सत्र के पहले दिन एक नया राजनीतिक संगठन बनाने की इच्छा जाहिर की थी। साथ ही उन्होंने कहा कि कुशवाहा एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे और इसकी घोषणा आज होनी थी। एक अन्य कार्यकर्ता ने बताया कि नए राजनीतिक दल के गठन को लेकर सभी एकमत हैं।

कार्यकर्ता ने जदयू को बताया राजद की दूसरी टीम

जदयू के एक अन्य कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजद की बी टीम बताते हुए कहा कि उनके साथ काम करने का अब कोई मतलब नहीं है क्योंकि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू ने अपनी वर्षों पुरानी पहचान खो दी है, इसलिए हमें राज्य के कल्याण के लिए एक नई पार्टी बनाने की जरूरत है। कुशवाहा ने हमारी इस बड़ी मांग को मान लिया है।

Read also: डीएम कार्यालय में लगा जन चौपाल,ग्रामीण फरियादियों ने उठाया रोटी, कपडा और मकान का मुद्दा

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *