दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां निर्माणाधीन दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई है।मलबे में अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव का काम चल रहा है।
News Jungal Media pvt .Ltd :- दिल्ली के अलीपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां निर्माणाधीन दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई है।मलबे में अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव का काम चल रहा है।
उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में एक गोदाम की दीवार का निर्माण चल रहा था। शुक्रवार को यह दीवार ढह गई, जिसमें वहां मौजूद सभी लोग दब गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेट के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया। एनडीआरएफ गाजियाबाद की रीजनल रिस्पांस सेंटर द्वारका दिल्ली से एक टीम को घटनास्थल के लिए भेजा गया। मलबे से 10 मजदूरों को जीवित निकाला जा चुका है।
बताया जा रहा है कि अभी कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन रेस्क्यू अभियान में पूरी तरह जुटे हुए है। जानकारी मिली है कि अभी तक 10 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बावजूद डीएम व एसडीएम कार्यालय अवैध गोदामों के निर्माण को नहीं रोक रहा था।
ये भी पढ़े :- शिंदे कैबिनेट में शामिल होगी MNS और अमित बनेंगे मंत्री? राज ठाकरे से मिले फडणवीस