AIFF: हटाया गया FIFA द्वारा लगाया बैन, अब भारत में होगा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप

0

विश्व फुटबॉल को संचालित करने वाली संस्था FIFA ने All India Football Federation (AIFF) पर बैन लगाया था, जिसे अब हटा दिया गया है।

न्यूज जंगल डेस्क: विश्व फुटबॉल को संचालित करने वाली संस्था FIFA ने All India Football Federation (AIFF) पर बैन लगाया था, जिसे अब हटा दिया गया है। इसके साथ ही एक बार फिर से भारत को फिर से अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 की मेजबानी सौंपी है। AIFF समिति द्वारा दैनिक मामलों पर नियंत्रण हासिल करने के बाद FIFA ने यह फैसला लिया है।

FIFA द्वारा जारी किया बयान
FIFA ने इसे लेकर एक बयान जारी किया है। इस बयान में FIFA ने कहा है कि ‘परिषद ने 25 अगस्त को AIFF के निलंबन को हटाने का फैसला किया है। अब FIFA अंडर-17 महिला विश्व कप 11 से 30 अक्टूबर तक भारत में पुरानी योजना के तहत आयोजित किया जा सकता है। AIFF के कामकाज को संचालित करने के लिए नियुक्त तीन सदस्यीय प्रशासकों की समिति की बर्खास्तगी और AIFF प्रशासन द्वारा संघ के दैनिक मामलों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल करने की पुष्टि करने के बाद ही इसका निर्णय लिया गया है।’

सुप्रीम कोर्ट के नए निर्णय से हुआ बदलाव
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) के कामकाज की संचालन करने वाली तीन सदस्यीय समिति को भंग करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी आदेश दिया था कि AIFF के रोजाना कामकाज को महासचिव संभालेंगे। वही कोर्ट ने AIFF के कार्यकारी समिति का गठन का फैसला किया था। इस समिति में 23 सदस्य होंगे, जिनमें छह खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

16 अगस्त को लगा था बैन
FIFA ने तीसरी पार्टी के हस्तक्षेप का हवाला देते हुए 16 अगस्त को AIFF पर बैन लगाया था। उस समय FIFA के आधिकारिक ने कहा था कि ‘FIFA परिषद के ब्यूरो ने सर्वसम्मति से तीसरे पक्ष के अनुचित प्रभाव के कारण AIFF को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है। यह FIFA के नियमों का उल्लंघन है।’ FIFA द्वारा लगाए बैन को हटने के बाद अब 11 से 30 अक्टूबर 2022 तक होने वाला FIFA अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 भारत में पुराने कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़े: Asia Cup 2022 का आगाज़ आज सेे, रविवार को आमने सामने होगें भारत और पाकिस्तान

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed