मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी हिंदी में MBBS की पढ़ाई, जानें पूरी जानकारी….

0

मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार राज्य MBBS की पढ़ाई हिंदी में कराने के लिए तैयार है। इसके लिए सीएम योगी ने तैयारी शुरू कर दी है। यूपी सरकार मेडिकल कॉलेजों में MBBS पाठ्यक्रमों….

मध्य प्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार राज्य MBBS की पढ़ाई हिंदी में कराने के लिए तैयार है। इसके लिए सीएम योगी ने तैयारी शुरू कर दी है। यूपी सरकार मेडिकल कॉलेजों में MBBS पाठ्यक्रमों के लिए हिंदी भाषा की पाठ्य पुस्तक पेश करने के लिए तैयार है। राज्य सरकार ने एक तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया है। जो तीन विषयों पर MBBS हिंदी पाठ्यपुस्तकों की समीक्षा कर रहा है।

जानकारी के अनुसार सरकार राज्य के मेडिकल कॉलेजों में MBBS पाठ्यक्रमों के लिए हिंदी भाषा की पाठ्य पुस्तक पेश करने के लिए तैयार है। इसे लेकर चिकित्सा शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार ने एक तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया है। जो तीन विषयों पर MBBS हिंदी पाठ्यपुस्तकों की समीक्षा कर रही है। इनमें जैव रसायन, शरीर रचना और चिकित्सा शरीर विज्ञान शामिल हैं। साथ ही अन्य MBBS पाठ्यपुस्तकों का भी हिंदी अनुवाद किया जा रहा है। जिसके बाद उक्त समिति इस अनुवाद की जांच करेगी और फिर इसे छात्रों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि MP में इसकी शुरुआत पहले ही कर दी गई है। इसी क्रम में अब यूपी सरकार भी इसे आगे बढ़ाएगी। हाल ही में एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के शिक्षा महानिदेशक श्रुति सिंह ने बताया कि लगभग एक महीने पहले, समिति का गठन किया गया था, और मेरठ में स्थित एक सरकारी मेडिकल कॉलेज से इन पुस्तकों को पहले अपनाने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि लॉन्च की तारीख सत्र, और अन्य तौर-तरीके अभी तय नहीं किए गए हैं।

यह भी पढ़े: विद्युत जामवाल लेकर आ रहे हैं भारत की पहली एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म ‘क्रैक’, 2023 में होगी रिलीज…..

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed