Aadhaar Card Update: 14 जून तक फ्री में आधार करें अपडेट, ऐसे उठाए इसका फायदा..

0

Aadhar Card Update अगर आप भी आधार कार्ड को अपडेट करवाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। अब आप घर बैठकर अपना आधार कार्ड फ्री में अपडेट करवा सकते हैं। आइए बताते हैं कि इसका तरीका क्या है…

News Jungal Desk: आधार कार्ड अपडेट कराना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। आप अपने पास के आधार केंद्र या फिर ऑनलाइन भी आधार को अपडेट कर सकते हैं। अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से पुराना है फिर एक बार भी अपडेट नहीं हुआ है तो आपको अपना आधार अपडेट करवा लेना चाहिए।

यूनिक आईडेंटिफिकेशन ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने मुफ्त में आधार को अपडेट करने की सुविधा 14 जून 2023 तक दी है। इसके बाद आपको पैसे देने पड़ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि घर बैठे आप आधार कार्ड किस तरह अपडेट कर सकते हैं?

ये दस्तावेज करें अपलोड

आपको ऑनलाइन आधार अपडेट के लिए अपना आईडी प्रूफ और घर का पता अपलोड करना होगा। ये दस्तावेज आपके डेमोग्राफिक डिटेल्स को ठीक करने में मदद करेंगे।

कैसे करें आधार अपडेट?

  • आपको अपने मोबाइल नंबर की मदद से https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉग इन करना है।
  • इसके बाद आपको आधार नंबर और ओटीपी दर्ज करना होता है।
  • अब आप डॉक्युमेंट अपडेट को सेलेक्ट करें और उसे वेरिफाई करें।
  • इसके बाद आपको ड्रॉप लिस्ट में अपना आईड प्रूफ और एड्रेस प्रूफ को स्कैन करके अपलोड करना है।
  • आप सबमिट पर क्लिक करेंगे, जिसके बाद आपको रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और आधार अपडेट फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
  • रिक्वेस्ट नंबर के जरिये आप अपने आधार का स्टेटस जान सकते हैं।
  • आधार कार्ड के अपडेट हो जाने के बाद आप अपना अपडेटेड आधार कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

कब देनी होगी फीस?

आधार अपडेट की फ्री सुविधा आपको केवल आधार पोर्टल पर दी जाएगी। अगर आप आधार केंद्र में जाकर आधार अपडेट करवाते हैं तब आपको अपडेट अतिरिक्त चार्ज देना होगा। आधार अपडेट करने के लिए आपको 50 रुपये की फीस देनी होगी।

Read also: HC से AAP को झटका, नगर निगम के 6 स्थायी सदस्यों का चुनाव दोबारा कराने का निर्णय हुआ रद्द

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed