आगरा में बड़ी घटना: 300 साल पुरानी हवेली गिरने से हुई एक बच्ची समेत 2 की मौत, कई लोग मलबे में फसे, बचाव कार्य जारी…

0

आगरा में शुक्रवार को बड़ी घटना हुई है। बासोनी थाना इलाके के गांव उमरैठा में सीलन के चलते करीब 300 साल पुरानी हवेली गिर गई। जिसके नीचे करीब एक दर्जन ग्रामीण दब गए हैं। वहीं पर एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत भी हो गई है। जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

News jungal desk: उत्तर प्रदेश आगरा जिले से एक बड़ी घटना सामने आ रही है । सीलन के चलते पिनाहट के उमरैठा गांव में लगभग 300 साल पुरानी हवेली गिर गई। हवेली गिरने से करीब एक दर्जन ग्रामीणो के दबने की खबर है। एक बच्ची समेत दो की मौत भी हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण बचाव कार्य में जुटे हैं। मलबे से लोगों को निकालने का काम जारी है।

जानकारी के अनुसार,बासोनी थाना इलाके के गांव उमरैठा में यह घटना हुई है। शुक्रवार को सीलन के चलते 300 साल पुरानी हवेली गिर गई। हवेली गिरने से करीब एक दर्जन ग्रामीण दब गए हैं। एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

हवेली के मलबे के नीचे दबे ग्रामीणों को निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई है। जेसीबी की मदद से मलबे में दबे ग्रामीणों को निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। पुलिस और ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।

Read also: कड़ी सुरक्षा के बीच ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वे जारी, शाम 7 बजे तक चलेगा सर्वे , कुल 75 लोग मौजूद, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed