Maharashtra: सूटकेस में मिला महिला का शव, अभी तक नही हो पाई पहचान, जांच में जुटी पुलिस…

मुम्बई में निर्माणाधीन मेट्रो स्थल पर एक बंद सूटकेट में महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। 

News jungal desk: महाराष्ट्र के मुंबई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मुंबई मेट्रो निर्माणाधीन स्थल पर एक सूटकेस मिला, जिससे एक महिला का शव बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस ने कहा, शांति नगर में सीएसटी रोड पर एक बैरिकेड के पास संदिग्ध सूटकेस मिला। जिसमें एक महिला का शव बरामद हुआ।

पुलिस अभी तक नही कर सकी महिला की पहचान नहीं
मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मेट्रो निर्माणाधीन क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध सूटकेस को खोला गया तो उसमें महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स से पता चलता है कि महिला की उम्र लगभग 25 से 35 वर्ष के बीच होगी, हालांकि अभी फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। 

घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहसत का माहोल है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक, मामले में अहम सुराग के लिए आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात अपराधी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read also: टीम इंडिया की हार से निराश हुए माही, मैच से पहले विराट से बात कर दिया था गुरुमंत्र….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *