Dhanteras 2023: धनतेरस में क्या क्या खरीदना होगा लाभकारी, जानिए खरीदारी व पूजा का शुभ मुहूर्त…

0

धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदना अत्याधिक शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय 10 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक है।

News jungal desk: इस साल 10 नवंबर को धनतेरस है। आपको बता दे कि यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन आयुर्वेद के पिता भगवान धन्वंतरी, कुबेर देव और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन खरीदारी का बड़ा महत्व है। खासतौर पर इस दिन अधिकतर लोग सोने, चांदी के सामान और बर्तन खरीदते हैं। मान्यता यह है कि धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुओं में तेरह गुणा वृद्धि होती है। वैसे तो खरीदारी के लिए धनतेरस का पूरा दिन उत्तम होता है, लेकिन इस दिन यदि शुभ मुहूर्त को देखकर कोई वस्तु खरीदी जाए तो वह समान लंबे समय तक शुभ फल प्रदान करता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त क्या है..

क्या है धनतेरस 2023 पूजा का शुभ मुहूर्त
बताया जा रहा है कि धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से रात 07 बजकर 47 मिनट तक का है।

क्या है खरीदारी का शुभ मुहूर्त
धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदना अत्याधिक शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस के दिन सोना और चांदी खरीदने का सबसे शुभ समय 10 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक है।

धनतेरस पर ये चीजें खरीदना होगा लाभकारी
धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र खरीदना शुभ भी होता है। इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है। मान्यता है इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं।

वहीं यदि धनतेरस के दिन आप कोई कीमती वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं तो साबुत धनिया जरूर घर ले आएं। मान्यता है इससे धन की कभी कमी नहीं होती है। इसके अलावा आप गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Read also: धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते वक्त जरूर ध्यान रखे यें बाते, भूलकर भी न करें ये गलती…

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed