Panipat: पत्नी की हरकतों से था नाखुश, नाराज पति ने की आत्महत्या, वीडियो बनाकर दी थी जानकारी…

0

मां ममता ने बताया कि उसने वीरवार सुबह छह बजे बड़े बेटे अवधेश की वीडियो इंस्टाग्राम पर देखी। जिसमें बेटे ने पत्नी पर अवैध संबंधों के आरोप लगाए हैं। वीडियो के अनुसार अवधेश ने कहा उसकी पत्नी दो बार भाग चुकी है।

News jungal desk: पानीपत के वधावाराम कॉलोनी निवासी युवक ने पत्नी के प्रेम प्रसंग से आहक होकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या से पहले अपनी आपबीती का वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो देख रोहतक में रहने वाली युवक की मां ने फोन किया तो उसके पोते ने फोन पर फंदा लगाने की सूचना भी दी। जिसके बाद मृतक की मां फौरन पानीपत पहुंची। तहसील कैंप थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया और आगामी कार्रवाई भी शुरू की।

तहसील कैंप थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि अवधेश (32) हाल में भोला चौक पर रहता था। उसका परिवार रोहतक में एकता कॉलोनी में रहता है। आपको बता दे कि अवधेश पानीपत में फर्नीचर का काम करता था। उसकी 2016 में शादी हुई थी। उसके 7 व 8 वर्षीय दो बेटे भी है। मां ममता ने बताया कि उसने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे बड़े बेटे अवधेश की वीडियो इंस्टाग्राम पर देखी। जिसमें बेटे ने पत्नी पर अवैध संबंधों के आरोप लगाए हैं। वीडियो के अनुसार अवधेश ने कहा उसकी पत्नी दो बार भाग चुकी है। अब वह तीसरी बार फिर भागने की फिराक में थी। इसी बात से वह आहत है और आत्महत्या कर रहा है।

Read also: फंदे से लटकी मिली नई नवेली दुल्हन की लाश, सात दिन पहले हुई थी शादी, हत्या के लगे आरोप…

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed