बॉलीवुड की इन 8 फिल्‍मों के नाम अनोखा रेकॉर्ड, जाने किसने जीते कितने अवॉर्ड…

0

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में भी है जिनकी तारीफ की जाती है। वही यह इन फिल्मों को हर साल होने वाले अवॉर्ड फंक्शंस में डिफरेंट कैटिगरी में नॉमिनेशंस…

न्यूज जंगल डेस्क: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में भी है जिनकी तारीफ की जाती है। वही यह इन फिल्मों को हर साल होने वाले अवॉर्ड फंक्शंस में डिफरेंट कैटिगरी में नॉमिनेशंस भी मिलते हैं। हालांकि यह अवॉर्ड काफी विवादों में भी रहते है, लेकिन फिर भी ऐसा नहीं कहा जा सकता है कि जो भी फिल्में इन अवॉर्ड्स को जीतती हैं वो अच्छी नहीं है। इन फिल्मो को आज भी काफी पसंद कीया जाता हैं। इन फिल्मो को मिलने वाले अवॉर्ड्स को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

कहो ना प्यार है

इस लिस्ट में सबसे ऊपर ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ है। अवॉर्ड जीतने को लेकर इस फिल्म का नाम गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इस फिल्म ने अलग-अलग कैटिगरी में कुल 92 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। हालांकि की इस फिल्म की कहानी और अमीषा पटेल की एक्टिंग में दम नहीं था, फिर भी यह फिल्म काफी पॉपुलर रही थी।

द डर्टी पिक्चर

एक्ट्रेस विद्या बालन के पुरे करियर में फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ बिल्कुल अलग रही है। यह उनके करियर की एक मात्र ऐसी फिल्म है जिसमें उन्होंने बोल्ड सीनस किये थे। वही इस फिल्म को नैशनल अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा इस फिल्म ने अलग-अलग कैटिगरी में कुल 50 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। फिल्म में विद्या ने 1980 के दशक की साउथ इंडियन एक्ट्रेस सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था।

वीर-जारा

यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘वीर-जारा’ को केवल हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म आज के दौर में भी काफी पसंद की जाती है। इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी लीड रोल निभाया था। यह फिल्म में भारत के एक फौजी और पाकिस्तान की एक लड़की की प्रेम कहानी दिखाई गई थी। यह साल 2005 में रिलीज हुई थी। वही इस फिल्म ने 50 से ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

जब तक है जान

फिल्म जब तक है जान यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी है। जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में नजर आये थे। भले ही इस फिल्म को लोगों ने नकार दिया हो लेकिन इस फिल्म को अलग-अलग कैटिगरी में कुल 30 से ज्यादा अवॉर्ड्स मिले थे।

राजा हिंदुस्तानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित करने वाली फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ मानी जाती है। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान लीड रोल में थे। इसमें एक अमीर लड़की और गरीब लड़के की लव स्टोरी दिखाई गई थी। यह फिल्म अपने दौर में एक सुपरहिट फिल्म रही थी और इसने उस साल 12 से ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे।

कृष

ऋतिक रोशन की सुपरहिट ‘कृष’ सीरीज की दूसरी फिल्म ‘कृष’ भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में ऋतिक के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। इस फिल्म ने उस साल कुल 15 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे।

चेन्नई एक्सप्रेस

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इस फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे। कॉमिडी, एक्शन और रोमांस के भरपूर मसालों से भरी इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। वही इस फिल्म ने अलग-अलग कैटिगरी में 25 से ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

माय नेम इज खान

करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘माय नेम इज खान’ साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल लीड रोल में थे। इस फिल्म को विदेशों तक सराहना मिली थी। वहीं काफी लोगों ने इसकी खूब आलोचना भी की थी। अब भले ही कुछ लोगों को यह फिल्म पसंद नहीं किया हो, लेकिन इस फिल्म ने 20 से ज्यादा अवॉर्ड्स जीते थे।

यह भी पढ़ेTMKOC: शो में होने वाली है नई एंट्री, फाइनली होने जा रही है पोपटलाल की शादी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed