प्रयागराज के संगम में डूबे मंगलवार रात नहाने गए तीन छात्र

0

ज जंगल नेटवर्क, कानपुर : प्रयागराज के संगम में मंगलवार रात नहाने गए तीन छात्र डूब गए। एसडीआरएफ एवं जल पुलिस के गोताखोरों ने बुधवार देर शाम एक छात्र अमन का यमुना नदी से शव बरामद कर लिया। वहीं घर का इकलौता बेटा प्रणव और दूसरे छात्र हनी के लिए गुरुवार सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा। वहीं दारागंज पुलिस ने अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रात से ही चल रहा सर्च अभियान, नहीं मिला किसी का शव

कड़ेदीन यादव, उपनिरीक्षक जल पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे हेमान कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र विवेक कुमार समयामऊ, भोगनीपुर कानपुर,अमन कुशवाहा उम्र 16 पुत्र राजीव कुमार मोतिहारी, उतरांव प्रयागराज, प्रणव दुबे उग्र 17 पुत्र योगेश दुबे हंडिया प्रयागराज और मनीष सिंह अयोध्या संगम घूमने आये थे। अचानक हेमान, अमन और प्रणव ने नहाने की बात की और मनीष सिंह को अपना कपड़ा देकर संगम स्नान के लिए चले गए। काफी वक्त तक जब तीनों छात्र स्नानकर वापस नहीं आए तो मनीष ने पुलिस काे सूचना दी। सूचना पर पहुंचने पर रात से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

चारो एक कोचिंग के थे छात्र

हनी सचान और 12वीं का और प्रणव 10वीं का छात्र हैं। वहीं मनीष आईआईटी की तैयारी कर रहा है। शनिवार को मनीष का 12वीं का अंतिम प्रश्नपत्र था। ये प्रयागराज के दीपांकर सचान के सचान कोचिंग में एक साथ पढ़ते थे। उसी कोचिंग के संचालक दीपांकर के साेहबतियाबाग मकान में एक साथ सभी छात्र रहते थे। छात्र मनीष ने भास्कर से बातचीत में बताया कि उसका मंगलवार को 12वीं बोर्ड का अंतिम पेपर था। वह आईआईटी की तैयारी भी कर रहा है। उसने बताया कि शाम करीब 8 बजे हम सभी ने संगम घूमने का प्लान बनाया। करीब 8 बजे घूमने के लिए निकल गए। रात करीब 10 बजे साथ गए दोस्तों ने संगम नहाने की बात कही। पर मैंने स्नान करने के लिए मना कर दिया। सभी तीनों दोस्त हनी, अमन और प्रणव संगम स्नान के लिए चले गए। काफी वक्त तक वापस लौटकर नहीं आने पर मनीष ने सचान कोचिंग के संचालक और हनी के मामा को दीपांकर सचान को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Also Read- गूगल डूडल में क्या दिख रहा है, जानते है आप ?

कानपुर और प्रयागराज के रहने वाले हैं छात्र

प्रणव दुबे के पिता योगेश दुबे एलआईसी में एजेंट हैं। वह 10वीं का छात्र था। रेहथू हंडिया का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि प्रणव सभी का दुलारा था घर का इकलौता बेटा था, इसके बाद एक बहन थी।

वहीं हनी 12वीं का छात्र था। मां रश्मि सचान शिक्षिका है। ये दो भाई थे। हनी नगर पालिका रोड पोखरांव कानपुर का रहने वाला था। वही कोचिंग संचालक दीपांकर सचान का भांजा था। अमन कुशवाहा के पिता किसान हैं। वह अपने बच्चे को इंजीनियर बनाना चाहते थे। अमन सबसे बड़ा था, इसके बाद एक भाई और एक बहन हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed