मकनपुर में महिला समेत दो बच्चों का शव मिलने से हड़कंप मचा
कानपुर आउटर के बिल्हौर के मकनपुर में महिला समेत दो बच्चों का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
रिपोर्ट : रोहित निगम
न्यूज जंगल डेस्क कानपुर:- कानपुर आउटर के बिल्हौर के मकनपुर में महिला समेत दो बच्चों का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मनोज सक्सेना पत्नी रागनी, बेटी आंशिक और 3 माह की प्रियांशी के साथ मकनपुर में रहता था। पेशे से हलवाई मनोज सुबह दुकान पर था। उसने पत्नी को फोन किया लेकिन बात नहीं हुई। जिसके बाद घर गया तो देखा कमरा बंद था। जब घर का गेट नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख दंग रह गया। जहा पर रागनी का शव पंखे से व आंशिक का शव कुंडे से लटक रहा था जबकि प्रियांशी बाल्टी में मरी पड़ी थी। 4 वर्ष पूर्व मनोज ने रागनी से प्रेम विवाह किया था।
दो बेटियों की जान देकर खुद जान देने वाली मां के मामले में गुत्थी उलझ गई है। महिला का पति पुलिस घटना के बारे में देर रात तक सही जानकारी नहीं दे सका। पुलिस ने कमरा सीज कर दिया है फॉरेंसिक टीम ही अब मौत की वजह कर राज खोलेगी। मनोज के बार-बार घटनाक्रम की जानकारी बदलने से पुलिस को संदेह हो रहा है। मनोज ने पुलिस को दिए बयान बार-बार बदल रहा है।
पुलिस जाॅच में जुटी हुई है
एसपी आउटर ने बताया है कि पुलिस को 3 शव बेड पर मिले हैं। इससे मामला संदिग्ध है। सबूत जुटा कर सभी पहलुओं की जांच कराई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े:-हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा में साबित किया बहुमत, विपक्ष में पड़े जीरो वोट