इस मौसम में मक्का खाने से होते हैं कई फायदे , पाचन भी होता है दुरस्त

0

ज़्यादातर बारिश के मौसम में मिलने वाले मक्का के भुट्टे हर किसी को पसंद होते है।  कच्चे मक्के तो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होते है। साथ ही इसका पाउडर भी खाने का स्वाद बढ़ा देता है। अपने कई औषधीय गुणों की वजह से मशहूर मक्का खाने के फायदे अधिक है।

News jungal desk :- मक्का या मकाई जिसे जो दुनिया की तीसरी सबसे महत्वपूर्ण अनाज की फसल है। मकाई मनुष्य के पाचन को भी सही रखती है ।मक्का एनीमिया के खतरे को कम करता है। कॉर्न विटामिन बी 12, फोलिक एसिड और आयरन से भरपूर होता है जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में मदद करता है। मक्का Maize के तेल की नियमित मालिश से आपकी त्वचा में निखार आता है।

भारत में मक्के की रोटी और मक्के का भुट्टा बहुत लोकप्रिय है। आयुर्वेद के अनुसार मक्का हमे कही गंभीर बीमारियों से लड़ने की ताकत प्रदान करता है। मक्के के आटे में भरपूर मात्रा में स्टार्च पाया जाता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार बनता है।

आयरन की कमी दूर करता है

आयरन शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण मिनरल है। शरीर में आयरन की कमी हो तो एनिमिआ जैसा रोग होता है। आयरन कमी होने से हीमोग्लोबिन भी ठीक तरह से नहीं बन पाता। जिसके कारण शरीर के हिस्सों तक ऑक्सीजन की मात्रा नहीं पहुंच पाती। पुरुषों के मुकाबले महिलाओ में यह समस्या ज़्यादा देखने को मिलती है।

पाचन क्रिया में सुधार

असंतुलित खान पान और अयोग्य जीवनशैली के कारण हम कई रोग का भोग बन सकते है। जब पाचन प्रक्रिया ठीक तरह से कार्य नहीं कर पाती। तब गैस, एसिडिटी, कब्ज, बवासीर और पेट दर्द जैसी समस्या होती है। पाचन क्रिया में सुधार लाने के लिए पाचन में हलके हो ऐसे खुराक का सेवन करना चाहिए।

यह भी पढे : औरंगाबाद के सरकारी अस्पताल में हाहाकार, 24 घंटे में 8 मरीजों की मौत, मृतकों में 2 नवजात

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed