सबसे बड़े कारोबारी शहर कानपुर से उद्योग नगरी का रुतबा छिनता जा रहा

0

न्यूज जगंल डेस्क कानपुर सरकार भले ही इंडस्ट्री के मामले में बड़े-बड़े दावे और वादे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। यूपी के सबसे बड़े कारोबारी शहर से अब उद्योग नगरी कानपुर का रुतबा छिनता जा रहा है। हाल ही में विश्व की नामी मार्केट रिसर्चर कंपनी हुरुन ने देश की 500 मोस्ट वैलुएबल इंडियन कंपनीज- 2021 की लिस्ट जारी की है। इसमें कानपुर की महज 2 कंपनियों ने ही जगह बनाई है।

गाजियाबाद की 3 कंपनियां
जारी की गई लिस्ट के मुताबिक देश में मोस्ट वैल्युएबल कंपनियों में 25 यूपी से हैं। जबकि नोएडा से कारोबार करने वाली 19 कंपनियां, गाजियाबाद की 3, कानपुर की 2 और आगरा की 1 कंपनी शामिल है। देश की मोस्ट वैल्युएबल कंपनियों की हुरुन की लिस्ट में कानपुर की जेके ग्रुप की कंपनी जेके सीमेंट्स लिमिटेड भी शामिल है। करीब 25 हजार करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाली इस कंपनी को इस लिस्ट में 159वां स्थान दिया गया है।

दूसरी कंपनी आरएसपीएल
हुरुन की लिस्ट में कानपुर की ही कंज्यूमर गुड्स बनाने वाली कंपनी आरएसपीएल को 239वां स्थान दिया गया है। इस कंपनी की नेटवर्थ 15 हजार करोड़ रुपए है। यह कंपनी वाशिंग पाउडर से लेकर लेदर शूज तक बनाती है। कानपुर में ही इसका मुख्यालय है। वहीं ईयर-2017 की लिस्ट में कानपुर में देश के शीर्ष 11 अरबपति शामिल थे। लिस्ट में कानपुर 11 अरबपतियों के साथ 10वें पायदान पर था।

ये भी देखे CBSE एग्जाम के सवाल पर भड़कीं प्रियंका गांधी, बोली- बच्चों को सिखा रहे बकवास

एक भी बड़ी कंपनी नहीं आई
कानपुर में इंडस्ट्री को लेकर अब भी सकारात्मक माहौल नहीं मिल पा रहा है। गंगा किनारे स्थित ट्रांसगंगा सिटी में भी 5 साल बाद भी एक भी इंडस्ट्री नहीं लग सकी है। इसके अलावा लेदर और सैडलरी इंडस्ट्री की हालात बेहद नाजुक स्थिति में है। होजरी इंडस्ट्री भी मौजूदा समय में कुछ बेहतर नहीं कर पा रही है। यही कारण है कि इंडस्ट्री और बड़ी कंपनियां कानपुर से कम होती जा रही हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *