हिजाब

कर्नाटक: हिजाब के बाद एक और विवाद, स्कूलों में भगवा रंग से रंगे जाएंगे क्लास रूम

भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार 992 करोड़ रुपये की लागत से राज्य भर के सरकारी स्कूलों में स्वामी विवेकानंद के...

कर्नाटक हाई कोर्ट का फैसला नहीं करा पाया हिजाब का हिसाब, अड़ी छात्राएं, सीएम बसवराज बोम्मई भी सख्त

शनिवार को मैंगलोर यूनिवर्सिटी में कुछ छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंची लेकिन जब उन्हें कक्षा में घुसने के लिए हिजाब...

HC के फैसले पर बोले ओवैसी- ‘हिजाब भी इबादत, एक धर्म को निशाना बनाया गया’

ओवैसी ने कहा- राज्य को धार्मिक अधिकारों में हस्तक्षेप करने की अनुमति केवल तभी दी जानी चाहिए, जब इस तरह के...

प्रदर्शन कर रही 6 लड़कियों के फोन नंबर सोशल मीडिया पर किए गए शेयर, माता-पिता का आरोप

न्यूज़ जंगल नेटवर्क, कानपुर:- कर्नाटक के उडुपी स्थित कॉलेज में हिजाब पहनने के अधिकार के लिए प्रदर्शन करने वाली छह मुस्लिम लड़कियों (Muslim Girls) के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनकी बेटियों की निजी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. उडुपी जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) एन विष्णुवर्धन को की गई शिकायत में अभिभावकों ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जो सार्वजनिक रूप से लड़कियों का मोबाइल फोन नंबर सहित निजी जानकारी शेयर कर रहे हैं. अभिभावकों ने आशंका जताई है कि शरारती तत्व इस जानकारी का इस्तेमाल लड़कियों को धमकाने के लिए कर सकते हैं. एसपी विष्णुवर्धन ने बताया कि लड़कियों के माता-पिता ने मामले में लिखित शिकायत की है. ऑनलाइन मंच पर उपलब्ध सबूत जुटाए जा रहे हैं और जानकारी प्राप्त होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. हिजाब विवाद की शुरूआत पिछले महीने उडुपी गवर्नमेंट प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की कुछ छात्राओं के हिजाब पहनकर कॉलेज परिसर में जाने पर हुई थी, जिन्हें कक्षाओं में जाने की अनुमति नहीं दी गई थी. कॉलेज के अधिकारियों का कहना है कि जो छात्रा पहले बिना हिजाब के आती थीं, वे अब अचानक से हिजाब में आने लगी हैं. बाद में छात्राओं ने बिना हिजाब के कक्षाओं में जाने से इनकार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. यह मुद्दा एक विवाद बन गया और कर्नाटक के अन्य जिलों के साथ ही अन्य प्रदेशों में भी इस मुद्दे को उठाया जा रहा है. इसकी वजह से तनाव बना हुआ है और यहां तक कि हिंसा भी हो चुकी है. हिजाब विवाद पर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल...

You may have missed