Thursday , November 30 2023
Breaking News
Home / धर्म-अध्यात्म / सूर्य राशि परिवर्तन का इन राशियों पर पड़ेगा अच्छा असर

सूर्य राशि परिवर्तन का इन राशियों पर पड़ेगा अच्छा असर

न्यूज जंगल डेस्क। कानपुर। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। सूर्य गोचर की अवधि 30 दिन की होती है। सूर्य हर महीने एक राशि से निकल कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में यह 16 दिसंबर तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद धनु राशि में गोचर कर जाएंगे। सूर्य राशि परिवर्तन का कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जानिए किन राशियों को सूर्य गोचर का मिलेगा लाभ-

1. वृषभ- सूर्य गोचर वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको करियर में तरक्की के साथ नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर काम की प्रशंसा होगी। इस दौरान कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कारोबारियों के लिए भी सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। वाहन या भवन सुख मिलने के आसार हैं।

ये भी देखें – डॉ. आराधना ने किया विधिक साक्षरता जागरूकता, क्रत्रिम उपकरण वितरण कार्यक्रम का संचालन

2. मिथुन– सूर्य गोचर काल में आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सूर्य राशि परिवर्तन आपको करियर में जबरदस्त लाभ दिलाएगा। इस दौरान नौकरी पेशा के साथ बिजनेस करने वालों को भी फायदा होगा।

3. कन्या- नौकरी में प्रमोशन मिलने के आसार हैं। इस दौरान निवेश करना लाभकारी रहेगा। सूर्य गोचर काल में कन्या राशि वालों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। आय के कई साधन मिल सकते हैं।

4. मकर- मकर राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। इस दौरान मान-सम्मान में वृद्धि होगी। गोचर काल में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग बनेंगे।

About News jungal Media

Avatar

Check Also

फाइनल से पहले पंचकूला में लगातार 11 घंटे चलेगा हवन, फैंस बोले कोई ताकत नही रोक पाएगी भारत की जीत…

एमके भाटिया ने बताया कि उन्होंने सेमीफाइनल से पहले भी हवन किया था। अब फाइनल …

Banke Bihari : बांके बिहारी के दर्शन के लिए लगी लम्बी कतारें, दिवाली के बाद से भारी मात्रा में आने लगे भक्त…

दिवाली के बाद बांके बिहारी के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ रहा है। दीपोत्सव के …

Ayodhya: अयोध्या दौरे पर है कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, रामलला के किए दर्शन, संत मोहनदास से भी की मुलाकात…

यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अयोध्या के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने सबसे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *