गोवा कांग्रेस में मची भगदड़,भाजपा में शामिल होंगे 8 विधायक; रह जाएंगे सिर्फ तीन

0

कांग्रेस को गोवा में बड़ा झटका लगा है। दिगंबर कामत और माइकल लोबो की लीडरशिप वाले 8 विधायकों का गुट भाजपा में शामिल हो सकता है। गोवा भाजपा के अध्यक्ष सदानंद शेट तनावड़े ने भी इसकी पुष्टि की है।

न्यूज जंगल डेस्क कानपुर:- देश के कई राज्यों में गुटबाजी और बगावत का सामना कर रही कांग्रेस को अब गोवा में भी एक बड़ा झटका लग सकता है। पूर्व सीएम दिगंबर कामत और माइकल लोबो की लीडरशिप वाले 8 विधायकों का यह गुट भाजपा में मिल सकता है। केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, राजेश फलदेसाई और रुडोल्फ फर्नांडीस भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले विधायकों में हैं। एएनआई के मुताबिक इन विधायकों ने सीएम प्रमोद सावंत से भी मुलाकात की है।

गोवा भाजपा के अध्यक्ष सदानंद शेट तनावड़े ने भी कहा है कि कांग्रेस के विधायक भाजपा में आने वाले हैं। हालांकि उन्होंने कांग्रेस से आने वाले विधायकों की संख्या बताने से मना कर दिया। इस खबर के बाद से ही तटीय राज्य की राजनीति में चर्चाएं जोरों पर हो रही हैं। कहा जा रहा है कि इन विधायकों ने अपने फैसले के बारे में असेंबली स्पीकर को बता दिया है, जो फिलहाल दिल्ली में हैं और बुधवार शाम तक गोवा आ सकते हैं। फिलहाल विधानसभा परिसर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा सरकार की आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली थी, उसे भी टाल दिया गया है। 

जुलाई में भी की थी कोशिश, पर प्लान फेल हो गया था

जुलाई में भी कांग्रेस के कुछ विधायकों ने दलबदल की कोशिश की थी, लेकिन उनके ग्रुप में ही मतभेद होने के चलते प्लान फेल हो गया था। हालांकि उसके कुछ सप्ताह बाद से ही माइकल लोबो और दिगंबर कामत एक बार फिर से विधायकों को अपने साथ लाने की कोशिश में जुट गए थे। हाल ही में माइकल लोबो दिल्ली आए थे और गोवा पहुंचने पर कहा था कि वह महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन में हिस्सा लेने गए थे। हालांकि उन्हें दिल्ली में कांग्रेस के प्रोटेस्ट के दौरान नहीं देखा गया था। इसके अलावा कामत को लेकर भी जानकारी सामने आई थी कि वह दिल्ली गए हुए थे। 

यह भी पढ़े: – अली कोमा ने बीमारी के चलते चार दिनों से नहीं खाया खाना ,जू प्रशासन परेशान

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *