Shimla Landslide: भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन की चपेट में आया शिव मंदिर, करीब 40 से ज्यादा लोग दबे, 8 शव बरामद…

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच पिछले कई घंटों से भारी बारिश के चलते तबाही का दौर जारी है। राजधानी शिमला में कई जगह भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की चपेट में आकर एक मंदिर ढह गया। इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा है। कई लोग फंसे हुए हैं।

News jungal desk: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारी बारिश के चलते हुए भूस्खलन की चपेट में एक शिव मंदिर आ गया। जिसमें 40 से ज्यादा लोगों के दबे होने की खबर सामने आ रही है। अब तक 8 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। शिमला के समरहिल इलाके में ये हादसा हुआ है।  

जानकारी के मुताबिक, आठ शवों को मलबे से निकाला गया है। मौके पर बचाव अभियान जारी है। सावन के सोमवार की वजह से मंदिर में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। उधर, शिमला के लाल कोठी में भी भूस्खलन से कुछ लोगों के दबने की आशंका है। जिसके चलते हिमांचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया है।

शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया। इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा है। कई लोग फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर लैंड स्लाइड भी हो रहा है। सावन के सोमवार की वजह से सुबह मंदिर में कई लोग पहुंचे थे।

जानकारी मिली है कि शिव मंदिर में मोंटू पुत्र जयंत, नीरज पुत्र शांति स्वरूप, संजू पुत्र मोहन, हरीश वकील के परिवार के सात लोग दब गए। इनके अलावा, शंकर नेगी, पंडित राजेश समेत कई लोग शामिल हैं। 

Read also: चौथे दिन सिनेमाघरों में सुनामी लेकर आई तारा और सकीना की फिल्म, पार करेगी 200 करोड़ का आंकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *