Shehla Rashid : सेना पर विवादित टिप्पणी देने पर JNU की पूर्व छात्रा शेहला रशीद पर चलेगा मुकदमा

0

दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू करने की अनुमति दे दी है, जिससे शेहला की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। कुछ दिनों पूर्व शेहला राशिद ने भारतीय सेना के खिलाफ एक ट्वीट किया था, जिसके बाद से ही शेहला रशीद सुर्खियों में आ गई थीं। इस मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आज मंगलवार को शेहला रशीद के खिलाफ मुकदमा चलाने की स्वीकृति दी है। उप राज्यपाल कार्यालय के मुताबिक, भारतीय आर्मी के खिलाफ ट्वीट करके नफरत फैलाने के आरोप में शेहला रसीद, जो AISA की सदस्य भी रही हैं, के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी।

2019 में सर्वप्रथम दर्ज हुआ था केस

उल्लेखनीय है कि जेएनयू की शेहला राशिद सदैव से ही अपने विवादित बयानों के चलते लगातार चर्चाओं में रहती हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद 18 अगस्त वर्ष 2019 को भारतीय सेना के खिलाफ नफरत फैलाने वाले कई विवादित ट्वीट किए थे। शेहला ने भारतीय सेना पर कश्मीरी लोगों पर अत्याचार करने के संगीन आरोप भी लगाए थे। शेहला के इन्हीं ट्वीट को लेकर दिल्ली पुलिस ने शेहला के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया था। वहीं दूसरी तरफ भारतीय सेना ने शेहला के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया था। फिलहाल यह मामला कोर्ट में है।

यह भी पढ़े :- खेत में मिला वृद्ध महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed