Rajkumar Rao: हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

0

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता राजकुमार राव जिन्होंने अपने दमदार एक्टिंग से अपने फैंस के दिलो में जगह बनाई है। वही अब उन्होंने एक नया कदम उठाया है।

न्यूज जंगल डेस्क: Rajkumar Rao: बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता राजकुमार राव जिन्होंने अपने दमदार एक्टिंग से अपने फैंस के दिलो में जगह बनाई है। वही अब उन्होंने एक नया कदम उठाया है। उन्होंने भारत सरकार की ओर से चलाई हुई मुहीम हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेते हुए अपने घर पर तिरंगा फहराया है।
हमारे देश के आजादी के 75वर्ष पूरे होने पर संस्कृति मंत्रालय व भारत सरकार ने इससे खास तरीके से मानाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। जिसमें लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहरायेंगे। वही इसपर राजकुमार राव ने भी इस अभियान में भाग लेकर इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें देखा जा सकता है कि राजकुमार राव ने अपने घर की बालकोनी की रेलिंग पर तिरंगा लगाया है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में राष्ट्र गान की कुछ पंक्तियों को लिखा है।

कैप्शन में राजकुमार राव ने लिखा, “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा उंचा रहे हमारा,एक राष्ट्र के रूप में स्वतंत्रता, शक्ति और सफलता के 75 सालों तक। आइए हम अपना काम करें और राष्ट्रीय ध्वज को ऊंचा उठाएं।”

यह भी पढ़े: सलमान ने किया पड़ोसी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, कहा भड़काऊ है उनके पोस्ट

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *