


न्यूज़ जंगल डेस्क,कानपुर : किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी इंडियो एयरलाइंस के विमान से रविवार को वाराणसी पहुंचीं। लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची। यहां से दर्शन-पूजन के बाद दुर्गाकुंड में मां कूष्मांडा मंदिर पहुंचेगी। पार्टी की किसान न्याय रैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हैं। एयरपोर्ट पर प्रियंका और भूपेश बघेल का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव प्रमोद तिवारी, विधायक आराधना मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, त्रिभुवन नाथ पांडेय सहित कांग्रेस के अन्य नेता पहुंच हैं। प्रियंका गांधी मंदिर पहुंच गईं और दर्शन-पूजन कर रही हैं। गर्भगृह में हो रही पूजा महंत परिवार के बब्लू महंत के आचार्यत्व में मंदिर के पुजारी करा रहे। बिस्मिल्लाह खां के नाती अजदार हुसैन, बन्ने खां, जाहिद हुसैन, आजाद खां ने प्रियंका गांधी का शहनाई धुन से स्वागत किया। प्रियंका गांधी अन्नपूर्णा मन्दिर में भी मत्था टेकने गईं।लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सरकार को घरेने की पूरी तैयारी है। जगतपुर इंटर कालेज मैदान में रविवार दोपहर एक बजे से आयोजित जनसभा को विधानसभा चुनाव अभियान का श्रीगणेश माना जा रहा है। प्रियंका इसकी शुरूआत श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर व दुर्गाकुंड में मां कूष्मांडा का दर्शन कर करेंगी। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन देवी के इसी स्वरूप के दर्शन का विधान है।
लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सरकार को घरेने की पूरी तैयारी है। जगतपुर इंटर कालेज मैदान में रविवार दोपहर एक बजे से आयोजित जनसभा को विधानसभा चुनाव अभियान का श्रीगणेश माना जा रहा है। प्रियंका इसकी शुरूआत श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर व दुर्गाकुंड में मां कूष्मांडा का दर्शन कर करेंगी। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन देवी के इसी स्वरूप के दर्शन का विधान है।
प्रोटोकाल के मुताबिक प्रियंका एयरपोर्ट से सीधे बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार जाएंगी। यहां विधि-विधान से दर्शन-पूजन करने के बाद वह बाबा का अभिषेक कर प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प लेकर आशीष मांगेगी। इसके बाद दुर्गाकुंड स्थित मां कुष्मांडा का दर्शन-पूजन के बाद बीएचयू-सुंदरपुर होते हुए जगतपुर सभा स्थल पहुंचेगी। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद वह सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी। इसके बाद एयरपोर्ट के वेटिंग हाल में वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कुछ स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगी।
यह भी देखेंःहर विरोध के साथ पीएम मोदी होते है और मजबूतःअमित शाह