Bihar News : बिहार के लिए रवाना हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, तीन दिन तक रहेंगीं, इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा…

0

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार आज द्रौपदी मुर्मू पटना आ रही हैं। उनके बिहार आगमन को लेकर सारी तैयारियां पहले ही पूरी हो चुकी है। पटना, मोतिहारी और गया में उनके कार्यक्रम को लेकर पहले ही यातायात व्यवस्था बदल दी गई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

News jungal desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार आज आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वह अगले तीन दिन तक यही पर रहेंगी। सबसे पहले राष्ट्रपति आज पटना आएंगी। यहां पर बापू सभागार में चौथे कृषि रोड मैप लॉन्च करेंगी। इस मौके पर यहां पर करीब 22 किसान समेत स्वंय सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रहेंगी। इसके बाद तख्त श्रीहरमंदिर में मत्था टेकने भी जाएंगी। रात में राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन होगा। जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। 

जानिए, पटना में राष्ट्रपति का कार्यक्रम
आपको बता दे कि भारत की राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार द्रौपदी मुर्मू बिहार आ रही हैं। 11:25 बजे पटना एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का आगमन है। इसके बाद 11:40 बजे वह बापू सभागार के लिए प्रस्थान करेंगी। 12 बजे बापू सभागार में उनका आगमन होगा। इसके बाद 1 बजे राजभवन के लिए रवाना होगीं। 3:40 बजे राजभवन से तख्त श्री हरिमंदिरजी के लिए प्रस्थान करेंगीं जहाँ से 4:50 बजे वापस राजभवन आएंगीं।

जानिए क्या रहेगा पटना का ट्रैफिक प्लान
बुधवार सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक पटना आयुक्त कार्यालय के सामने जेपी गंगा पथ मोड़ से चिल्ड्रेन पार्क, ज्ञान भवन, कारगिल चौक वाहनों का परिचालन नहीं होगा। सभी वाहन जेपी गंगा पथ होते हुए आगे की ओर जाएंगे। राजापुर पुल से बोरिंग रोड, बेली रोड की ओर जाना होगा। वाहन चालक करगिल चौक से रामगुलाम चौकर होते एग्जीबिशन रोड से आगे की ओर सकते हैं। वहीं दोपहर 2 से शाम 6 बजे के बीच आशोक राजपथ में पूरब दरवाजा से तख्त श्री हरिमंदिर साहब की ओर वाहन चालक नहीं जा सकेंगे । वाहन चालक मोर्चा रोड से सुदर्शन पथ होते पटना सहिब की ओर आगे जा सकते हैं। 

Read also: राघव चड्ढा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, नहीं खाली करना होगा सरकारी बंगला 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed