पूनम महाजन ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा को बताया महिलाओं का हितैषी

0

न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्य वक्ता के तौर पर पूनम महाजन ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महिलाओं की पीड़ा को समझने और समस्याओं का समाधान सिर्फ भाजपा ने किया है। कांग्रेस कई दशकों तक सिर्फ गुमराह करने का कार्य करती रही। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा कि साइकिल या पंजे पर नही बल्कि कमल पर बैठकर विकास की लक्ष्मी आती है। महिला मोर्चा द्वारा राजेंद्र स्वरूप परफॉर्मेंस आर्ट ऑडिटोरियम सिविल लाइंस में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया।

महिला स्वयं ही भाग विधाता

कमल शक्ति संवाद को संबोधित करते हुए सांसद पूनम महाजन ने कहा कि भारत को विशेष बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। भारत की महिला स्वयं ही भाग्य विधाता है। उन्होंने कहा भाजपा सर्वधर्म समभाव वाली सरकार है। जो सभी जातियों और वर्गों के हित में काम करती है।

मोदी सरकार को बताया महिला हितैषी

केंद्र सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 71 लाख शौचालय देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। ग्रामीण महिलाओं को 80 लाख 75 हजार आवास दिए हैं। इसी तरह उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को गैस के कनेक्शन निशुल्क दिए हैं। ऐसे तमाम काम किए हैं, जो महिलाओं की पीड़ा को कई दशक से कोई सरकार नहीं समझ पाई। उन्होंने कहा कि अन्य सरकारें महिलाओं की समस्याओं का अनदेखा करती रही, जबकि भाजपा ने उन समस्याओं को जमीनी स्थल पर जाकर ठोस कदम उठाए। उन्होंने योगी सरकार की सराहना करते हुए कहा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा में क़ई कदम उठाये गये है। साथ ही क़ई योजनाओं में महिलाओं को लाभ दिया गया है। 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

ये भी देखे: महाराष्ट्र हिंसा पर शरद पवार बोले- त्रिपुरा हिंसा का फायदा उठाना चाहती हैं सांप्रदायिक ताकतें

महिला मोर्चा ने फिर से योगी सरकार बनाने का संकल्प लिया

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह ने महिलाओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि महिलाएं पीछे नहीं है, उन्हें अपनी शक्ति पहचान कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने मौजूदा महिलाओं को संकल्प दिलाया कि वह महिला सम्मान सुरक्षा और नारी उत्थान के लिए भाजपा की सरकार ही बनवाएं। महिला उद्यमी हिमानी शुक्ला, नर्स प्रेमा धानुक, अधिवक्ता रानी कपूर, महिला पुरोहित आशारानी राय, कोविड-19 श्रेस्ठ कार्य करने वाली स्वप्निल सिंह, बिंदु निगम, छात्रा मुदिचा मिश्रा के अलावा समाजसेवी माधवी सेंगर, गीता कपूर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रीता शास्त्री ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सौम्या चौहान, पूजिता दीक्षित, विजय तिवारी, सुषमा अंजलि, अनीता त्रिपाठी, सतना पांडे, आवा द्विवेदी, पुष्पा तिवारी आदि मौजूद रहे

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *