कानपुर के लोग कर सकेंगे आज से इलेक्ट्रिक बसों में सफर

0

न्यूज जगंल डेस्क कानपुर कानपुर आज से इलेक्ट्रिक बसों में लोग सफर कर सकेंगे। सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर पहली बस रवाना होगी। अभी 25 बसों से 10 रूटों पर संचालन शुरू किया जा रहा है। इसमें जाजमऊ से आईआईटी और रामादेवी से आईआईटी तक बसें संचालित की जाएंगी। मिनिमम किराया 5 रुपए रखा गया है, जो टेंपो के किराए से भी कम है।

8 मिनट के अंतराल पर मिलेगी
शहर के सभी हिस्सों को कवर करते हुए बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। अहिरवां में बने इलेक्ट्रिक बस डिपो में हर 8 मिनट में एक बस मिलेगी। जबकि तय बस स्टॉप पर हर 15 मिनट में लोगों को बस मिलेगी। पहले 3 किमी तक 5 रुपये और अधिकतम 45 किमी का सफर करने पर 50 रुपए किराया देना होगा।

अहिरवां से आईआईटी तक
अहिरवां से आईआईटी तक 23 किमी के दायरे में 11 बसें चलेंगी। सुबह 5:10 बजे पहली बस व अंतिम बस रात में 8:43 बजे तक मिलेगी। संजीव नगर, रामादेवी, कांशीराम अस्पताल, कृष्णा नगर, पैराशूट मोड़, टाटमिल, अफीमकोठी, जरीब चौकी, कोकाकोला, रावतपुर, गुरुदेव, विश्वविद्यालय कल्याणपुर, आईआईटी तक चलेगी।

अहिरवां से रनियां तक
अहिरवां से रनियां रूट पर 41 किमी के दायरे में 10 बसें चलेंगी। पहली बस सुबह 5:30 बजे और लास्ट बस रात 8 बजे तक चलेगी। संजीव नगर, रामादेवी, टाटमिल, घंटाघर, जरीब चौकी, विजय नगर, पनकी पड़ाव, भौंती, चकरपुर, किसान नगर, रायपुर, रनियां में बस हर 15 मिनट में मिलेगी।

अहिरवां से नानकारी
अहिरवां से नानकारी रूट पर 30 किमी. के दायरे में 7 बसें चलेंगी। यात्रियों को 40 मिनट के अंतराल पर दूसरी बस मिलेगी। संजीव नगर, रामादेवी, टाटमिल, घंटाघर, फूलबाग, बड़ा चौराहा, चुन्नीगंज, मोतीझील, रावतपुर, गुरुदेव, विश्वविद्यालय, कल्याणपुर, आईआईटी, नानकारी में बस स्टॉप पर बस रुकेगी।

संजीव नगर से बिठूर
संजीव नगर से बिठूर रूट पर 38 किमी. के दायरे में 14 बसें चलेंगी। एक बस पूरे दिन में 6 फेरे लगाएगी। पहली बस सुबह 5:12 बजे और अंतिम बस शाम सात बजे चलेगी। इस रूट पर संजीव नगर, रामादेवी, हरजेंदर नगर, जाजमऊ, सर्किट हाउस, हीर पैलेस, फूलबाग, बड़ा चौराहा, चुन्नीगंज, मोतीझील, रावतपुर, गुरुदेव, विश्वविद्यालय, कल्याणपुर, सिंहपुर, ईश्वरीगंज, बिठूर पर बस मिलेगी।

अहिरवां से रमईपुर
25 किमी के दायरे में एक बस 10 फेरे लगाएगी। संजीव नगर से रमईपुर तक 8 बसें मिलेंगी। यात्रियों को 20 मिनट के अंतराल में बस मिलेगी। इस रूट पर संजीव नगर, रामादेवी, टाटमिल, घंटाघर, किदवई नगर, बारादेवी, नौबस्ता, मंडी समिति , माधोबाग, रमईपुर में बस मिलेगी।

ये भी देखे समीर वानखेड़े के परिवार पर टिप्पणी के लिए नवाब मलिक ने बॉम्बे हाईकोर्ट में मांगी माफी

संजीव नगर से सैनिक चौराहा
संजीव नगर से सैनिक चौराहा तक 18 किमी. के दायरे में संजीव नगर, रामादेवी, टाटमील, घंटाघर, किदवई नगर, यशोदा नगर बाईपास, सैनिक चौराहा तक जाएगी। एक बस दिन भर में 20 फेरे लगाएगी। यात्रियों को 15 मिनट के अंतराल में बस मिलेगी।

इस प्रकार है बस का किराया
-0 से 3 किमी. तक 5 रुपए
-3 से 6 किमी. तक 10 रुपए
-6 से 10 किमी. तक 15 रुपए
-10 से 14 किमी. तक 22 रुपए
-14 से 19 किमी. तक 30 रुपए
-19 से 24 किमी. तक 35 रुपए
-24 से 30 किमी. तक 40 रुपए
-30 से 36 किमी. तक 45 रुपए
-36 से 42 किमी. तक 50 रुपए

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed