कानपुर : गोद ली हुई नाबालिग से सौतेले भाइयों पर दुष्कर्म का आरोप

0

यतीमखाना में पल रही एक नाबालिग बच्ची ने दो दिन पूर्व कलाई की नस काट ली थी। बच्ची ने बताया था कि उसके सौतेले भाइयों ने दुष्कर्म किया।

न्यूज जंगल डेस्क कानपुर :- कानपुर गोद ली हुई नाबालिग से सौतेले भाइयों ने किया दुष्कर्म: बच्ची के हाथ की नस काटने पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने मामले को दबाया, अब CWC ने शुरू की जांच,यतीमखाना में पल रही एक नाबालिग बच्ची ने दो दिन पूर्व कलाई की नस काट ली थी। बच्ची ने बताया था कि उसके सौतेले भाइयों ने दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी गोद लेने वाले माता-पिता को हुई तो उन्होंने मुझे यतीमखाना में डाल दिया। अब यतीमखाना मामला खुलने के डर से पिता के पास भी नहीं जाने दे रहा है। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। सूचना पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई करने की बजाए दबा दिया। अब मंगलवार को जिला बाल कल्याण समिति ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच बैठा दी है। पीड़िता के मुताबिक मां की मौत के बाद पिता ने बांदा के एक यतीमखाना में हम तीन बहनों को रख दिया। वहां से सभी को कोई न कोई अपने साथ ले गया। हमें नाला रोड स्थित एक घर के परिवार ने गोद लिया था। यहां पर मेरे साथ सौतेले भाइयों ने दुष्कर्म किया। बच्ची ने स्कूल की टीचर को आपबीती बताई तो उनके परिजनों को स्कूल में तलब किया गया। मामले की जानकारी परिजनों तक पहुचने पर उन्होंने यतीमखाना कर्नलगंज में दोबारा डाल दिया। उधर मामला खुलने के डर से बच्ची के पिता के साथ भी उसे वापस नहीं जाने दिया गया। इससे तंग होकर बच्ची ने अपने कलाई की नस काट ली थी। बच्ची को उर्सला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और सूचना पर कर्नलगंज पुलिस भी जांच करने पहुंची। वही मामले ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया की मामला को संज्ञान में लेते तुरंत कर्नलगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत करवाया गया है और सभी पहलुओं में जांच की जाएगी जो दोषी है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़े: राहुल गांधी ने कांग्रेस को असमंजस में डाला, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में फिर हो सकती है देरी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *