मोदी के विरोध में सरिता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी #Kanpur

0

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर आगमन के विरोध में महिला कांग्रेस की प्रांतीय उपाध्यक्ष सरिता सेंगर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी।
प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने हाथों काले गुब्बारे और माथे पर काले रंग की पट्टियां बांध रखी थी।
दर्शनपुरवा के निकट नारेबाजी करने वाले कांग्रेसजनों को पुलिस बल ने रोक लिया। विरोध पर आमादा कांग्रेसियों की पुलिस की तीखी झड़पें हुईं।
उपाध्यक्ष सरिता सेंगर ने कहा कि जनता का रुख कांग्रेस की तरफ है। भाजपा के शासनकाल में जनता त्राहि त्राहि कर रही है। भाजपा के हर नेता के शहर आगमन पर कांग्रेसजन प्रबल विरोध करेंगे। सरिता का दावा है कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत लिया गया।

स्थापना दिवस मनाया
एक अन्य कार्यक्रम में कांग्रेस स्थापना दिवस पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता सेगर कें जन सम्पर्क कार्यालय बंबा रोड दर्शन पुरवा कानपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कांग्रेस के नेता रहे महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू ,पंडित मदन मोहन मालवीय ,गणेश शंकर विद्यार्थी सरदार पटेलजी आज के चित्र पर माल्यार्पण कर स्थापना दिवस मनाया गया इस मौके पर सरिता सेगर जी ने कहा कि हम सबको कांग्रेस की नीति और विचारों के तहत देश से जात और धर्म की राजनीति खिलाफ खड़े होकर संघर्ष करना है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस कमेटी के वार्ड अध्यक्ष नागेंद्र यादव पार्षद राकेश साहू पीसीसी सदस्य नरेन्द्रसेंगर जी वार्ड20 के अध्यक्ष श्री भोलानाथदुबेजी किसान कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र चंचल कुशवाहा अजय त्रिपाठी जी सुधीर सोनकर जी। पी एल विनोदिया जी अतुल शर्मा नीरज तिवारी पूर्व पार्षद नमिता कनौजिया पार्वती जी गौरव श्रीवास्तव रोशनी चौधरी नमृता कौर आंचल उपाध्याय विनोद अवस्थी संजय गौर सुनील सिंगर अनिल गौर विक्रम राजपूत राम शंकर राय दिनेश चौधरी धीरज वर्मा सुधीर सोनकर अनु श्रीवास्तव बंटी बाजपेई आशीष कुमार अंकित शुक्ला दयानंद शर्मा दीनदयाल निरालाआदि ने भाग लिया

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *