भाई अर्जुन कपूर संग रिश्ते पर जह्नावी कपूर ने दिया ये जवाब…
जाह्नवी कपूर ने बताया कि पहली बार अर्जुन कपूर को राखी बांधना उनके लिए काफी खास था।
न्यूज जंगल डेस्क कानपुर : —जाह्नवी कपूर किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘गुडलक जैरी’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया है बता दें कि इन दिनों वो अपनी इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही जाह्नवी कपूर अर्जुन कपूर संग अपनी बॉन्डिंग और रक्षाबंधन को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि पहली बार अर्जुन कपूर को राखी बांधना उनके लिए काफी खास था।
बता दें कि पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक रक्षाबंधन के खास मौके पर जाह्नवी ने अपने और भाई अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर बातचीत की है। आपको बताते चलें कि जिसमें उन्होंने अर्जुन कपूर को पहली बार राखी बांधने का अनुभव साझा किया। बता दें कि एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार अर्जुन को राखी बांधी थी तो उनके लिए वो पल बेहद खास था। इसके अलावा जाह्नवी ने अर्जुन के साथ अपने बॉन्ड को लेकर भी बात की। जह्मवी ने कहा कि उनके बीच का रिश्ता विश्वास,समझ और सुरक्षा तीनों भावनाओं पर आधारित है
लकी टू हेव हिम इन माय लाइफ
आगे जाह्नवी कपूर ने कहा कि अर्जुन कपूर उन्हें हमेशा सपोर्ट करते हैं और एक बड़े भाई होने के नाते हमेशा उनका ख्याल भी रखते हैं। जाह्नवी कपूर ने कहा,”आई एम जस्ट लकी टू हेव हिम इन माय लाइफ।’ इसके अलावा एक्ट्रेस बोलीं कि अंशुला कपूर भी उनकी बहन हैं और उन्हें बहुत खुशी होती है कि उनकी लाइफ में उनके पास इतनी केयर और प्यार करने वाले भाई-बहन हैं।
बता दें कि जाह्नवी कपूर ने अपने फिल्मी करियर शुरुआत साल 2018 में आई फिल्म ‘धड़क’ से की थी। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थीं। जिसके बाद जाह्नवी की कई फिल्में रिलीज हुई लेकिन कामयाबी हासिल करने में जाह्नवी कपूर को काफी समय लगा।
बता दें कि अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘धड़क ‘ के बाद भी दर्शकों द्वारा जाह्नवी कपूर की एक्टिंग को कुछ खास सरहाना नहीं मिली थी। लेकिन अपनी मेहनत को बरकरार रखते हुए जाह्नवी ने ‘गुंजन सक्सेना और ‘रूही ‘ जैसी हिट फिल्में भी दी। जल्द ही जह्नावी फिल्म ‘मिस्टर एन्ड मिसेज माही ‘ में नजर आने वाली हैं। बता दें कि जिसमें उनके अलावा एक्टर राजकुमार राव भी हैं। वहीं दूसरी ओर इसी साल उनकी फिल्म ‘बॉम्बे गर्ल ‘ भी रिलीज हो रही है। बता दें कि इस फिल्म को जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने ही प्रोड्यूस किया है, जबकि डायरेक्टर संजय त्रिपाठी हैं।
यह भी पढ़े:–कोरोना के 2,495 मामले, सात की मौत दिल्ली में…