Janmashtami Special: बॉलीवुड स्टार्स ने कृष्ण जन्माष्टमी पर लोगो को दी बधाई, जाने किसने क्या कहा…
आज जन्माष्टमी देश में ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में बड़ी भूमधाम से मनाया जा रहा है। श्री कृष्ण के भक्त जन्माष्टमी को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे है और एक दूसरे को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दे रहे है।
न्यूज जंगल डेस्क: आज जन्माष्टमी देश में ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में बड़ी भूमधाम से मनाया जा रहा है। श्री कृष्ण के भक्त जन्माष्टमी को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे है और एक दूसरे को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दे रहे है। वही बॉलवुड इंडस्ट्री के सितारों ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पोस्ट कर लोगो को कृष्ण जन्माष्टमी की दी है।
आपको बता दे की आज कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा। इसपर बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पोस्ट कर सभी लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर प्रशंसकों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है। यह वीडियो अमिताभ की सुपरहिट फिल्म खुद्दार के गाने ‘मच गया शोर सारी नगरी में’ का है, जिसमें वह जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
वही हेमा मालिनी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बाल गोपाल की तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने जन्माष्टमी मनाने की वजह बताई है। उन्होंने कैप्शन में लिखा की यह आज का वह त्योहार है जिसे हम सभी खुशी और उत्साह के साथ मानते हैं। यह श्री कृष्ण जन्माष्टमी है, जो भगवान के जन्म का जश्न मनाती है, जो सभी बुराईयों का सफाया करने के लिए पृथ्वी पर आए थे।
इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करते हुए एक वीडियो शेयर कर फैंस को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है की आप सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
यह भी पढ़े: World Photography Day 2022: जाने फोटोग्राफी से जुडी कुछ अनकही बाते…