Jammu-Kashmir: पुलवामा और शोपियां जिले को मिली बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल की सौगात…

0

रविवार को लगभग तीन दशकों बाद केंद्र शासित प्रदेश Jammu-Kashmir के पुलवामा और शोपियां में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल की शुरुआत की गई है। इसे लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा…

न्यूज जंगल डेस्क: रविवार को लगभग तीन दशकों बाद केंद्र शासित प्रदेश Jammu-Kashmir के पुलवामा और शोपियां में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल की शुरुआत की गई है। इसे लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लिए यह दिन एक ऐतिहासिक दिन है। बहुउद्देशीय सिनेमा हॉलस मूवी स्क्रीनिंग और इंफोटेनमेंट का अच्छा साधन बनेंगे।

आपको बता दे कि दक्षिण कश्मीर के लिए कल एक दिन ऐतिहासिक रहा है। रविवार को दक्षिण कश्मीर के जिला शोपियां और पुलवामा में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मल्टीपर्पज सिनेमा हाल का उद्घाटन किया। वही साल 1990 में बिगड़े हुए हालातों कि वजह से कश्मीर में सिनेमा हाल को बंद कर दिए गए थे, लेकिन अब उन सिनेमा हॉल्स को दोबारा से खोल दिया गया है।

इसपर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। पुलवामा और शोपियां में बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल की शुरुआत की गई है। यह मूवी स्क्रीनिंग और इंफोटेनमेंट का अच्छा साधन बनेगा।

इसके अलावा अब दशकों के बाद कश्मीर घाटी के लोग अपने ही क्षेत्र में बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का आनंद उठा सकेंगे। इसे लेकर कारोबार, पर्यटन से जुड़े लोगों के साथ ही आम आम जनता भी काफी खुश है। उनका कहना है कि इससे टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। वही, अब यहाँ के लोगो को सिनेमा का मजा लेने के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर जम्मू नहीं जाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ेजागरण कॉलेज के ओरियंटेशन प्रोग्राम में IAS प्रेम प्रकाश मीणा ने किया छात्रों का मार्गदर्शन

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *