आसमान में भी असुरक्षित लोग! एयर इंडिया के प्लेन में बैठी महिला को बिच्छू ने काटा

0

Scorpion on Air India flight नागपुर से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के विमान में सवार एक महिला यात्री को बिच्छू ने काट लिया। प्लेन पर जीवित पक्षी और चूहे पाए जाने के कई उदाहरण देखे गए हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी यात्री को बिच्छू ने काटा है।

News Jungal Desk: नागपुर से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के विमान में सवार एक महिला यात्री को बिच्छू ने काट लिया। घटना 23 अप्रैल 2023 की बताई जा रही है। एयर इंडिया की नागपुर-मुंबई फ्लाइट (AI 630) आसमान में थी, जब मुंबई एयरपोर्ट को सूचना भेजी गई कि एक डॉक्टर के साथ तैयार रहें।

प्लेन के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद तुरंत ही महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। एयर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला यात्री का इलाज किया गया और अब वह खतरे से बाहर है।

बिच्छू के डंक मारने की घटना बेहद अफसोसजनक

प्लेन पर जीवित पक्षी और चूहे पाए जाने के कई उदाहरण देखे गए हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी यात्री को बिच्छू ने काटा होगा। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी को बताया कि 23 अप्रैल, 2023 को विमान पर एक यात्री को बिच्छू के डंक मारने की घटना बेहद अफसोसजनक थी।

एयर इंडिया ने दुख व्यक्त किया

एयर इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि एआई 630 फ्लाइट में एक महिला यात्री को बिच्छू ने काट लिया था। प्लेन के एयरपोर्ट पर आते ही महिला यात्री को तुरंत अस्पताल भेजा गया। हमारे अधिकारी महिला के साथ अस्पताल गए और डिस्चार्ज होने तक यात्री को हर संभव मदद दी । एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने प्लेन की व्यापक रूप से जांच की है।

एयर इंडिया ने कहा, हमारी टीम ने प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान का पूरा निरीक्षण अच्छी तरह से किया। विमान में कीड़े मारने वाली गैस छोड़ी गई जिससे बिच्छू पाया गया। एयर इंडिया ने यात्री को हुई परेशानी के लिए खेद व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि, पिछले साल एक चिड़िया गल्फ-इंडिया फ्लाइट के कॉकपिट में घुस गई थी। वहीं, पिछले दिसंबर में ही एक भारतीय कैरियर की फ्लाइट कार्गो में सांप मिला था।

Read also: जापान : भूकंप के जोरदार झटके, एक की मौत; 20 से ज्यादा घायल …

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *