कोलकाता में आज भाजपा की रैली में शामिल होंगे गृहमंत्री अमित शाह, डॉ. सुकांत मजूमदार ने दी जानकारी…

सुकांत ने कहा, बंगाल अब बदल चुका है। बंगाल के लोग बदलने लगे हैं। अब लोगों का अपार समर्थन भाजपा को मिलने लगा है। लोग बंगाल की ममता बनर्जी की भ्रष्टाचार की सरकार से पूरी तरह से त्रस्त हैं। वे उससे मुक्ति चाहते हैं।

News jungal desk: बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. सुकांत मजूमदार ने बताया है कि बुधवार को कोलकाता में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सुनने के लिए लोगों में भारी उत्साह है। बुधवार की रैली के लिए मंगलवार शाम से ही लोग बंगाल के विभिन्न हिस्सों से कोलकाता पहुंचना शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा, बुधवार को कोलकाता में गेरुआ सुनामी आएगा। पश्चिम बंगाल अब बदल गया है। यहां के लोग अब ममता बनर्जी सरकार से उकता चुके हैं और भ्रष्टाचारी सरकार से मुक्ति पाना चाहते हैं। वे यहां धर्मतला में बुधवार की रैली स्थल का जायजा लेने के बाद बात कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि .यह विशाल रैली मनरेगा के तहत सौ दिन कार्य योजना के कार्यान्वयन में अनियमितताओं के विरोध में आयोजित की जा रही है।

सुकांत ने कहा, बंगाल अब पहले से बदल चुका है। बंगाल के लोग बदलने लगे हैं। अब लोगों का अपार समर्थन भाजपा को मिलने लगा है। लोग बंगाल की ममता बनर्जी की भ्रष्टाचार की सरकार से पूरी तरह से त्रस्त आ चुके हैं। वे उससे मुक्ति चाहते हैं। बुधवार को जब केंद्रीय मंत्री अमित शाह यहां धर्मतला में आएंगे तो आपको दिखेगा कि किस तरह से पूरे कोलकाता पर गेरुआ सुनामी छा जाएगा। आपको बता दे कि लोग मंगलवार शाम से ही आने शुरू हो गए हैं। एक लाख से अधिक लोग बुधवार को कोलकाता पहुंच रहे हैं।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर तृणमूल के बदमाश किसी भी भाजपा के कार्यकर्ता को यहां आने से रोकेंगे या किसी भी तरह की नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे तो यह कोर्ट की अवमानना होगी। क्योंकि कोर्ट के आदेश के बाद ही यहां पर रैली की अनुमति मिली है। दूसरी ओर, तृणमूल के गुंडों ने कुछ किया तो हमारे कार्यकर्ता भी चुप नहीं बैठेंगे।

यह रहेगा गृहमंत्री का शेड्यूल
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री का दोपहर करीब 1:15 बजे कोलकाता हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे। फिर वहां से वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब 1:35 बजे रेस कोर्स मैदान में पहुंचेंगे। रेस कोर्स मैदान पहुंचने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री सड़क मार्ग से दोपहर 1.45 बजे धर्मतला पहुंचेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 1:45 बजे सें 3:15 बजे तक धर्मतला सभा स्थल पर रहेंगे। फिर अमित शाह दोपहर 3:20 बजे रेसकोर्स मैदान से हेलीकॉप्टर द्वारा कोलकाता एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री दोपहर 3:45 बजे वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

Read also: यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, सुरेश खन्ना पेश करेंगे बजट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *