Elvish Yadav Latest News: एल्विश हुआ गिरफ्तार, करवटें बदलते बीती पहली रात

करवटें बदलते बीती एल्विश की रात
elvish yadav news in hindi

Elvish Yadav Latest News: गिरफ़्तारी के बाद नियम के तहत एल्विश यादव (Elvish Yadav) को तीन कंबल दिए गए | एल्विश जेल में काफी मायूस दिख रहा था। रविवार रात को एल्विश को समय पर खाना दिया गया। उसने पूरा खाना नहीं खाया। सोमवार सुबह उसे चाय नाश्ता उपलब्ध कराया गया लेकिन उसने केवल चाय पी।

Elvish Yadav Case Update:

यू-ट्यूबर एल्विश यादव लग्जरी लाइफ जीने वाले बहुचर्चित एल्विश यादव (Elvish Yadav) की जेल में पहली रात करवटें बदलते हुई गुजरी। क्वारंटीन बैरक में रात भर वह परेशान रहा। उस पर जेल प्रशासन की लगातार नजर रही। वह रविवार की रात फर्श पर कंबल बिछाकर सोया। इस दौरान वह काफी परेशान दिखा। रात में रोटी खाई और सुबह केवल चाय पी।

जेल मैनुअल के अनुसार सोमवार को एल्विश यादव (Elvish Yadav) पिता समेत तीन लोगों से मिला। वहीं एल्विश की जमानत के लिए उसके अधिवक्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। एक दो दिन के भीतर ही उसकी जमानत अर्जी कोर्ट में दाखिल करने की तैयारी की जा रही है।

Elvish Yadav’s First Day In Jail:

elvish yadav arrested in hindi

रविवार शाम को कोर्ट के आदेश पर एल्विश को लुक्सर जेल भेजा गया। एंट्री कराने के बाद जेल प्रशासन ने उसे क्वारंटीन बैरक में रखा। नियम के मुताबिक उसे तीन कंबल दिए गए। उसने बैरक में अकेले ही कंबल बिछाकर और ओढ़कर रात बिताई। जेल प्रशासन शुरुआती दिनों में बंदी को क्वारंटीन बैरक में रखता है।

इसके बाद उसकी सुरक्षा और उसके अपराध को ध्यान में रखते हुए नियमित बैरक में भेजा जाता है। रविवार रात को एल्विश को समय पर खाना दिया गया। उसने पूरा खाना नहीं खाया। सोमवार सुबह उसे चाय नाश्ता उपलब्ध कराया गया लेकिन उसने केवल चाय पी।

जेल प्रशासन का कहना है एल्विश जेल में काफी मायूस दिख रहे है | जेल प्रशासन ने उससे स्वास्थ्य संबंधित जानकारी मांगी थी। हालांकि उसने कोई अपनी बीमारी नहीं बताई है। सुबह से उसके परिजन व फॉलोवर्स मिलने के लिए जेल गेट पर पहुंच गए थे। जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह के मुताबिक सोमवार को एल्विश यादव से उनके पिता समेत तीन लोगों ने मुलाकात की। जेल मैनुअल के मुताबिक मुलाकात कराई गई है।

Elvish Yadav की ताज़ा ख़बर जानने के लिए जुड़े रहे News Jungal के साथ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *