प्रयागराज : जमीनी विवाद के चलते जीजा ने मारी साले को गोली, जांच में जुटी पुलिस, जानिए पूरा मामला…

0

बुधवार को दोपहर करीब सवा एक बजे नवाबगंज के रेरूआ चौराहे पर भूमि विवाद विवाद के दौरान पिपरियापुर थाना नवाबगंज निवासी सोनू यादव गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है।

News jungal desk: नवाबगंज थाना क्षेत्र के रेरूआ चौराहे पर बुधवार को भूमि विवाद में गोली चलने की सूचना से आस पास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। आरोप है कि बहनोई ने साले को गोली मार दी। गोली पैर को खरोचते हुए निकली है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बुधवार को दोपहर करीब सवा एक बजे नवाबगंज के रेरूआ चौराहे पर भूमि विवाद के दौरान पिपरियापुर थाना नवाबगंज निवासी सोनू यादव गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है। पुलिस ने बताया कि सोनू यादव और उसके बहनोई के बीच किसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके बाद दोपहर दोनों के बीच कहासुनी की बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान बहनोई ने साले को गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया। हालांकि गोली चलने की सूचना की पुष्टि पर तमाम सवाल उठ रहे हैं। सूचना पर नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Read also: सियार ने घरों में घुसकर किया हमला, 14 लोग घायल,मचा हड़कंप

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed