धर्मेंद्र प्रधान: UP में दोबारा बनेगी भाजपा सरकार

0

न्यूज जगंल डेस्क: कानपुर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान शनिवार को कानपुर पहुंचे। आगामी यूपी चुनाव को लेकर कानपुर-बुंदेलखंड के 17 जिलों के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में नए भाजपा सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया गया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यूपी में दोबारा भाजपा की सरकार बनने जा रही है। कानपुर का एक गौरवशाली इतिहास है। मां गंगा के किनारे यह पावन नगरी है। बुंदेलखंड भी इससे जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि पहले कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र पिछड़ा था, अब यहां हमारी सरकार में विकास रफ्तार पकड़ चुका है।

भाजपा भाई-भतीजावाद वाली पार्टी नहीं

उत्तर प्रदेश में कुछ लोग पार्टी को ही परिवार मानते हैं। ऐसे एक नेता ने भाजपा पर टिप्पणी की। उनको बता दूं हमारा परिवार करोड़ों कार्यकर्ताओं का परिवार है। पिता, चाचा, पत्नी, भाई, भतीजावाद वाला परिवार नहीं है। कश्मीर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रवेश के बाद उनका बलिदान हुआ। डॉ. मुरली मनोहर जोशी में नेतृत्व में कश्मीर में जाने के लिए तिरंगा यात्रा निकालनी पड़ी थी। आज वहां अमित शाह जाकर भाषण देते हैं, ये हमारी उपलब्धि है।

भारत को विश्व गुरु बनाना है

हमारा लक्ष्य बहुत बड़ा है। भारत माता की सदैव जय होनी चाहिए। बहुत काम हम लोगों ने किया है अभी बहुत काम करना शेष है। हमे भारत को विश्व गुरु बनाना है। उन्होंने शहीद भगत सिंह, दीनदयाल उपाध्याय जी का उदाहरण देते हुए कहा कि हमको उनकी राह पर चलना है।

भाजपा में अभी 2.5 करोड़ सदस्य

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है। मेरा परिवार भाजपा परिवार के स्लोगन के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रही है। अभी 2.5 करोड़ सदस्य है। जिनको डेढ़ करोड़ बढ़ाया जाएगा। 17 जिलो में चुनावी सफलता के लिए बैठक सम्पन्न हुई है। 2017 में यहां से बड़ा प्यार मिला था। फिर से प्यार मिलेगा, ऐसी उम्मीद है। पिछले 5 सालों में प्रदेश सुरक्षित है।

गोमती रिवर फ्रंट में घोटाला

बढ़ते अपराध पर उन्होंने कहा कि कुछ घटनाएं हुई है जिसका हमें दुख है। सपा मुखिया अखिलेश के सीएम कार्यालय पर लगाए गए भ्रष्टाचार पर पूछे गए सवाल तो उन्होंने कहाजो खुद छलनी है वो ना बोले। गोमती रिवर फ्रंट में 150 करोड़ की प्रोजेक्ट को हजारों करोड़ में पहुंचा कर भ्रष्टाचार किया गया था। जिसकी सीबीआई जांच कर रही है।

महंगाई पर लगाम लगेगी

महंगाई पर कहा कि मैं मानता हूं कि महंगाई लोगों को चुभ रही है। सभी इस बात से चिंतित हैं। सरकार भी इस बात से चिंतित है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कोरोनावायरस के कारण पेट्रोलियम पदार्थ के उत्पादन में कमी हुई है। उसको इंपोर्ट करना होता है जिसमें मूल्य बढ़ने के कारण महंगाई बढ़ी है। पिछले 2 वर्षों में कोरोना के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम पर इन्वेस्टमेंट कम हुआ है। जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं। महंगाई पर आने वाले समय में लगाम लगेगी।

जनता के प्रति जवाबदेही बनने वाली पार्टी भाजपा

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी चाह लें तो शायद 60 प्रतिशत सपा का जो नेतृत्व है। वो भाजपाई होता दिखाई पड़ेगा। लेकिन हमको कत्तई इस क्वालटी पर कोई कम्प्रोमाइज नहीं करना है। हम जनता के प्रति जवाबदेही बनने वाली पार्टी है। हम सरकार बनाने वाली पार्टी है। हमको शासन सत्ता और सुशासन देना है।

गुंडे कहते हैं- योगी बाबा माफ करो
पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों के पदाधिकारियों के साथ मिशन 2022 पर मंथन शुरू हुआ। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। उन्होंने यूपी की पिछली सरकारों पर निशाना साधा। कहा, पहले ऐसा भय का वातावरण था कि लोग गांव में साइकिल तक में बंदूक लेकर चलते थे। आज भाजपा ने यह वातावरण बदला है। आज गुंडागर्दी और माफियागिरी खत्म हुई है। गुंडे कहते हैं- योगी बाबा माफ करो।

हर बूथ पर 100 नए सदस्य बनाने पर जोर
संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि हर बूथ पर कम से कम 100 नए सदस्य भाजपा बनाएगी। उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए मिस कॉल नहीं करने को कहा। नए सदस्यों से मिस कॉल करवा कर सदस्य बनाने को कहा।

बैठक 52 विधानसभा सीट पर जीत का फार्मूला तय किया जा रहा है। वर्तमान में भाजपा के पास 47 सीटें हैं। इस बैठक में सभी जिला अध्यक्ष, विधानसभाओं के प्रभारी के साथ सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रभारी और आईटी सेल के प्रमुख उपस्थित हैं। धर्मेंद्र प्रधान इस क्षेत्र की पहली बैठक कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

अटल जयंती तक चलाया जाएगा सदस्यता अभियान
भाजपा सदस्यता अभियान 29 अक्टूबर से 25 दिसंबर तक चलाया जाएगा। अमित शाह ने कल 29 अक्टूबर को सदस्यता अभियान का लखनऊ से शुभारंभ किया था।

ये भी देखे: भाजपा और बसपा के बागी यह विधायक हुए सपा में शामिल

अचानक बुलाई गई बैठक कई मायने में महत्वपूर्ण
धर्मेंद्र प्रधान की बैठक को अचानक बुलाया गया है। यह बैठक दिवाली के बाद होनी थी। अचानक शीर्ष नेतृत्व से मिले निर्देश के बाद शॉर्ट नोटिस में बैठक का आयोजन किया गया है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सुनील बंसल और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा संगठन और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। इसके बाद एक संयुक्त बैठक भी आयोजित की जाएगी। कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर संगठन के लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed