Dharma: पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म ‘धर्मा’ दुर्गापूजा के अवसर पर होगी रिलीज
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस काजल राघवानी की फिल्म ‘Dharma’ दुर्गापूजा के अवसर पर रिलीज कि जाएगी। इस फिल्म…
न्यूज जंगल डेस्क: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस काजल राघवानी की फिल्म ‘Dharma’ दुर्गापूजा के अवसर पर रिलीज कि जाएगी। इस फिल्म का निर्माण राज जयसवाल ने किया है। वही इसका निर्देशन अरविंद चौबे द्वारा किया गया है।
राज जयसवाल कि फिल्म ‘धर्मा’ इस साल दुर्गापूजा के अवसर पर रिलीज कि जाएगी। इस फिल्म में पवन सिंह और काजल राघवानी लीड रोल में नजर आने वाली है। निर्देशन अरविंद चौबे के निर्देशन इस फिल्म में ब्रजेश त्रिपाठी, प्रकाश जैस, संजय वर्मा, आलोक सिंह और दक्षिण फिल्मो के नामचीन खलनायक सयाजी शिंदे भी नज़र आने वाले है।
इसपर राज जयसवाल का कहना है कि ‘धर्मा’ सम्पूर्ण साथ सुथरी स्वस्थ मनोरंजक फिल्म है, जिसे हर वर्ग के दर्शक खूब पसंद करेंगे। वही अरविंद चौबे ने कहा कि फ़िल्म की कहानी दो समुदायों के बीच की है, जो बेहद ही खूबसूरत है, पूरी कहानी जानने के लिए दर्शको को फ़िल्म अवश्य देखनी होगी।
यह भी पढ़े: TV के रियलिटी शो Big Boss 16 का टीजर रिलीज, इस बार खुद खेलते नजर आएगें Big Boss…