चेन्नई के खिलाफ दिल्ली ने किया बड़ा बदलाव, क्या टूटेगा CSK का सपना?

0

आईपीएल 2023 का 67वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी थी।

News Jungal Desk: आईपीएल 2023 का 67वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी थी। इसके बाद पिछले मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब किंग्स को बराकर प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर कर दिया था, लेकिन पंजाब किंग्स का सफर राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली हार के बाद खत्म हो चुका है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से एक बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव से दिल्ली टीम अपने होम ग्राउंड में चेन्नई टीम को हरानेकी पूरी कोशिश करेगी।

दरअसल, सीएसके (CSK) के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स मैदान पर एक खास जर्सी पहने हुए नजर आएगी। इस बात की जानकारी फ्रेंजाइजी ने एक ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि सीजन के अपने आखिरी मैच में होम ग्राउंड में खिलाड़ी एक खास जर्सी पहनेंगे।

बता दें कि इस जर्सी में दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड भी बेमिसाल रहा है। टीम ने साल 2020 में अपने एक मैच में ये रेनबो जर्सी पहनी थी और उस समय आरसीबी को दिल्ली ने हराया था। फिर साल 2021 और 2022 में ये जर्सी पहनकर दिल्ली ने केकेआर को हराया था। ऐसे में यह जर्सी दिल्ली कैपिटल्स के लिए काफी लकी साबित हुई है। अगर दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में सीएसके को हरा देती है तो प्लेऑफ की रेस से धोनी की टीम बाहर हो जाएगी।

सीएसके के होम ग्राउंड में दिल्ली कैपिटल्स को सीएसके के हाथों 27 रनों से हार मिली थी। उस मैच में दिल्ली का बैटिंग आर्डर बुरी तरह फेल रहा था।

Read also: जम्मू-कश्मीर के पुंछ के मेंढर सेक्टर में सीमा पार करते हुए एक घुसपैठिए को सेना ने मार गिराया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed