Dead Sea In Hindi: कहानी एक मरे हुए सागर की जिसमे कोई नहीं डूबता !

dead sea interesting facts

Dead Sea Facts In Hindi: धरती पर बहुत सी ऎसी चौकाने वाली जगहें हैं, जिनके रहस्यों को जानकर आपको बेहद हैरानी होगी। जबकि कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जिनके रहस्यों से आज भी पर्दा नहीं हटाया जा सका है। आज हम बात करेंगे इजरायल और जॉर्डन के बीच स्थित मृत सागर (Dead sea in hindi) की।

अरबी झील

मृत सागर का रहस्य (Mystery of Dead sea)

मृत सागर अपनी कई विशेषताओं के चलते दुनियाभर में लोकप्रिय है। इस मृत सागर (Dead sea) की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें कोई भी जीव या वस्तू चाह कर भी डूब नहीं सकती। मृत सागर अपने खारेपन की वजह से भी मशहूर है।

मृत सागर की कहानी

इजरायल एवं जॉर्डन की खूबसूरत पहाड़ियों और वेस्ट बैंक से घिरे मृत सागर का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है, जो पर्यटकों का मन मोह लेता है। दरअसल मृत सागर दुनिया का सबसे निचला बिंदु वाला सागर है। यह समुद्र तल से करीब 440 मीटर नीचे स्थित है, जो धरती का सबसे निचला हिस्सा माना जाता है।

मृत सागर को मृत सागर क्यों कहा जाता है (Why is the Dead Sea called the Dead Sea)?

इस समंदर को मृत सागर भी कहते है इसको मृत सागर इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें नमक की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण इसमें कोई भी जीव या पौधे जीवित नहीं रह पाते है। इसके आसपास एक भी पक्षी, मछली और पौधे नहीं हैं। इसमें नमक का प्रतिशत लगभग 35% है, जिसमें न तो कोई पौधा और न ही कोई मछली जीवित रह सकती है।

नमक सागर

सामान्य समुद्रों के मुकाबले इसका पानी 10 गुना ज्यादा नमकीन है। यही वजह है कि इसका नाम मृत सागर है। मृत सागर में नमक की मात्रा इतनी ज्यादा है कि आपको इसकी रेत तथा चट्टानों पर भी नमक की परतें दिख जायेंगी। सोडियम क्लोराइड के कारण यह चमकती रहती हैं, जो काफी खूबसूरत दिखाई देती हैं।

मृत सागर की क्या विशेषता है?

इस जगह की मिट्टी में त्वचा के लिए बहुत से लाभकारी तत्व जैसे हाईऐल्युरोनिक एसिड तथा अन्य खनिज पायें जाते हैं। यही कारण हैं कि लोग यहाँ बिना किसी प्रयास के तैरने व इसके औषधीय गुणों का लाभ उठाने के लिए आया करते हैं। इजरायल में स्थित इस मृत सागर की खूबसूरती का लुत्फ उठाने के लिए दुनियाभर से हर साल लाखों पर्यटक आते हैं।

मृत सागर में डूबते क्यों नहीं है

पर्यटकों के लिए डेड सी के पास बेहद आलीशान रिजॉर्ट भी मौजूद हैं, लेकिन इन दिनों इजरायल-हमास के बीच चल रहे युद्ध की वजह से यहाँ पर आने वाले पर्यटकों की संख्या में गिरावट आई है।

ऐसी ही रहस्यमयी और रोचक ख़बरों के लिए जुड़े रहिये न्यूज़ जंगल के साथ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *