यूपी का मौसम: ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, घने कोहरे के चलते आवागमन हुआ कम, तापमान में गिरावट…

पारे में उतार-चढ़ाव और हवा की चाल ठिठुरन बढ़ा रही है। बुधवार को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने गलन बढ़ा दी। ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व निजी स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टी और बढ़ा दी गई है।

News jungal desk: गुरुवार सुबह की शुरुआत प्रदेश में घने कोहरे के साथ हुई। इसके साथ ही लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में घना कोहरा रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के साथ गलन लोगों को परेशान करती रही। इसके पहले बुधवार को हल्की धूप जरुर निकली लेकिन हवाओं की वजह से गलन लोगों को लगातार ठिठुराती रही। 

पारे में उतार-चढ़ाव और हवा की बदलती चाल ठिठुरन बढ़ा रही है। आपको बता दें कि बुधवार को 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने और अधिक गलन बढ़ा दी। इसके चलते धूप बेअसर रही। हालांकि तापमान में विशेष बदलाव नहीं आया। अधिकतम तापमान 17 तो न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ। मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ने और न्यूनतम तापमान के लुढ़कने के आसार हैं। फिलहाल गलन से राहत नहीं मिलेगी।

आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ी
ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी व निजी स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टी और बढ़ा दी गई है। आपको बता दें इससे पहले यह अवकाश 6 से 10 जनवरी तक बढ़ाया गया था। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार की ओर से बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि नौवीं से 12वीं तक के सभी विद्यालय सुबह 10 से दोपहर शाम 3 बजे तक चलेंगे। आदेश के मुताबिक विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य की ये जिम्मेदारी होगी कि कक्षा में ठंड से बचाव की व्यवस्थाएं कराएं। संभव हो तो कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जाए।

Read also: लंदन में पीएम सुनक से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपहारस्वरूप दी राम दरबार की प्रतिमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *