CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे पिथौरागढ़, रोड शो में उमड़ी भीड़, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। पिथौरागढ़ पहुंचे सीएम के रोड शो के दौरान हजारों की भीड़ जुट गई।

News jungal desk: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम रोड शो करते हुए क्लॉक टॉवर से टकाना रोड होते हुए केमू स्टेशन पहुंचे। जगह-जगह छलिया दल और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत हुआ।

इसके बाद वह देव सिंह मैदान पहुंचे। लोगों ने धामी जिंदाबाद के नारे लगाए। जनता से मिल रहे समर्थन से सीएम भी काफी गदगद दिखे। उन्होंने आत्मीयता के साथ लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

26 योजनाओं का  करेंगे शिलान्यास 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ में 8857.63 लाख रुपये की लागत से बने 38 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा सीमांत जिले के विकास के लिए 12,150.897 लाख की लागत से बनने वाली 26 योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। 

Read also: अपने घर जा रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को कार चालक ने मारी टक्कर, परिजनों ने की सड़क जाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *