chandrayaan-3 श्रीहरिकोटा से लांच,श्रीहरिकोटा में तालियों से गूंज उठा ISRO का कंट्रोल रूम

0

इसरो के LVM3-M4 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को लेकर उड़ान भरी। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग एक ऐतिहासिक पल होगी।

News jungal desk : इसरो के वैज्ञानिक चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग तकनीक में महारथ हासिल करने का लाक्ष्य साधे हुए हैं. अगर भारत ऐसा कर पाने में सफल हो जाता है वह अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद इस सूची में चौथा देश बन जाएगा. चंद्रयान-2, 2019 में चांद की सतह पर सुरक्षित तरीके से उतरने में विफल रहा था जिससे इसरो का दल काफी निराश हो गया था. तब भावुक हुए तत्कालीन इसरो प्रमुख के. सिवान को गले लगा कर ढांढस बंधाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें आज भी लोगों को याद हैं ।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 4 साल बाद एक बार फिर से पृथ्वी के इकलौते उपग्रह चांद पर चंद्रयान पहुंचाने के अपने तीसरे अभियान को लॉन्च किया. फैट बॉय’ एलवीएम-एम4 रॉकेट ने ठीक 2 बजकर 35 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरीक्ष केंद्र से चंद्रयान 3 को लेकर उड़ान भरी. इसरो का चांद पर यान को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कराने यानी सुरक्षित तरीके से यान उतारने का यह मिशन अगर सफल हो जाता है तो भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जो ऐसा कर पाने में सक्षम हुए हैं. अगस्त के आखिर में चंद्रयान-3 का लैंडर, रोवर को लेकर चंद्रमा पर उतरेगा ।

Read also :अमेरिका से चीन को बड़ा झटका, अरुणाचल प्रदेश पर भारत के समर्थन का प्रस्ताव सीनेट कमेटी में पारित

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed