By-election Results: आजम खान के बेटे की स्वार सीट पर भाजपा गठबंधन आगे, जालंधर में AAP आगे

0

By-election Results 2023 LIVE कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के साथ ही आज विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के परिणाम भी घोषित होंगे।

News Jungal Desk: कर्नाटक विधानसभा के साथ ही आज देश भर में हुए उपचुनाव के नतीजे भी घोषित होंगे। जिन सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, उनमें उत्तर प्रदेश की दो, मेघालय की 1 और ओडिशा की 1 विधानसभा सीट शामिल है। इसके अलावा, पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज शाम तक घोषित किए जाएंगे। वोटों की गिनती अभी जारी है। 

जालंधर में सुशील कुमार रिंकू आगे

जालंधर लोकसभा सीट पर अब तक हुई मतगणना में आम आदमी पार्टी की तरफ से सुशील कुमार रिंकू आगे चल रहे हैं। सुशील कुमार रिंकू को दो लाख 18 हजार 626 मत मिले हैं, जबकि भाजपा के इंदर इकबाल सिंह अटवल को एक लाख 11 हजार 817, शिरोमणि अकाली दल के सुखविंदर सुखी को 1 लाख एक हजार 37 और कांग्रेस की करमजीत कौर चौधरी को 1 लाख 76 हजार 522 वोट ही मिले हैं।

यूपी में कौन आगे?

यूपी की 1 सीट पर सपा तो वहीं 1 सीट पर अपना दल उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहे है, उनमें स्वार टांडा और छानबे शामिल हैं। स्वार सीट पर भाजपा गठबंधन के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान से फिलहाल थोड़ा ही पीछे चल रहे है। सपा प्रत्याशी को 27 हजार 912, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 27 हजार 542 मत मिले। वहीं, छानबे की सीट पर सपा की कीर्ति कौल आगे चल रही है। उन्हें 18572 हासिल हुए हैं, जबकि अपना दल (सोनेलाल) की प्रत्याशी रिंकी कौल को अभी तक 15 हजार 324 वोट मिले हैं।

स्वार टांडा और छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वजह

यूपी की स्वार टांडा विधानसभा सीट पर उपचुनाव पूर्व मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द होने की वजह से हुआ। वहीं, छानबे विधानसभा सीट पर अपना दल (एस) के विधायक राहुल कौल के निधन की वजह से खाली हुई थी।

Read also: Karnataka Election Result: रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, पार्टी को ऑपरेशन कमल से डर

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed