Karnataka Election Result: रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, पार्टी को ऑपरेशन कमल से डर

Karnataka Assembly Election Result 2023 Live News Updates: रुझानों में कांग्रेस बड़ी बढ़त बनाते हुए कर्नाटक में सरकार बनाती हुई दिख रही है। कांग्रेस 121 सीटें और भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है।

News Jungal Desk: कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों पर रुझान आ चुके हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों में कर्नाटक में बीते 38 सालों का पुराना ट्रेंड बदलता नहीं दिख रहा है। ट्रेंड के अनुसार एक बार फिर राज्य में सरकार बदलती दिख रही है। रुझानों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त बनाते हुए बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। कांग्रेस 121 सीटें और भाजपा 72 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा सरकार के कई कैबिनेट मंत्री भी पीछे चल रहे हैं। बेंगलुरु में भी भाजपा पिछड़ चुकी है। वहीं, जेडीएस केवल 24 सीटों पर आगे चल रही है।

राज्यभर के 36 केंद्रों में मतगणना से रुझान आने लगे हैं, चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद दिख रही है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘रिकॉर्ड’ मतदान इस बार दर्ज किया गया था।

Read also: रुझानों के बीच सता रहा अखिलेश को गड़बड़ी’ का डर, ट्वीट कर EC को चेताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *