Bageshwar Dham : धीरेन्द्र शास्त्री को चुनौती देने वाले श्याम मानव की मुश्किलें बढ़ीं, आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर

0

Bageshwar Dham latest news : बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ बयानबाज़ी करने वाले श्याम मानव के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले श्याम मानव के खिलाफ जबलपुर जिला अदालत में आपराधिक मानहानि का परिवाद दर्ज किया गया है। जबलपुर निवासी कृषि विभाग से सेवानिवृत्त भीष्मदेव शर्मा की ओर से दायर किए गए इस परिवाद में दलील दी गई है कि सस्ती और जल्द लोकप्रियता हासिल करने के लिए श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री को निशाना बनाया और उन पर अनाप-शनाप आरोप लगाए हैं

News Jungal national desk: बागेश्वर धाम के कथा वाचक पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, उनके बयान और कथित चमत्कार अब चर्चाओं में हैं। उनके समर्थकों और उन पर उंगली उठाने वालों की कोई कमी नहीं है। लेकिन इन सबके बीच अब मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री और श्याम मानव के बीच चल रहा विवाद अब अदालत की दहलीज तक जा पहुंचा है। इस पर आने वाले दिनों में जल्द ही सुनवाई हो सकती है।

बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ बयानबाज़ी करने वाले श्याम मानव के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के पुणे में रहने वाले श्याम मानव के खिलाफ जबलपुर जिला अदालत में आपराधिक मानहानि का केस दायर किया गया है। जबलपुर निवासी कृषि विभाग से सेवानिवृत्त भीष्मदेव शर्मा की ओर से दायर किए गए परिवाद में दलीलें दी गई हैं कि सस्ती और जल्द लोकप्रियता हासिल करने के लिए श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री पर अनाप-शनाप आरोप लगाए हैं।

क्या हैं आरोप
परिवाद में कहा गया है कि श्याम मानव ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एक मुहिम चलाई है जिसमें बहुत हद तक वह सफल भी हो गए हैं। श्याम मानव के बयानों से धीरेंद्र शास्त्री की न केवल मानहानि हुई है बल्कि उनके लाखों अनुयायियों की धार्मिक आस्था को भी चोट पहुंची है। मामले में भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया गया है। कहा गया है कि श्याम मानव भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ नजर आए हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए उन्होंने श्याम मानव की संस्था पर भी सवाल उठाए हैं। श्याम मानव की ओर से दिए गए बयानों से अपराधिक मानहानि हुई है। लिहाजा परिवाद में श्याम मानव पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। जिला अदालत में जल्द ही परिवाद पर सुनवाई की जाएगी।

कमलनाथ ने क्या कहा इस मामले में
पं धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का मुद्दा उजागर किया था। इस पर पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने उन्हें सलाह दी थी कि धार्मिक लोग सिर्फ धर्म पर ही बात करें तो अच्छा होगा।

Read also: एअर इंडिया पर एक महीने में दूसरी बार गिरी गाज, DGCA ने अब लगाया 10 लाख का जुर्माना

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *