Ayodhya: CM योगी का एक और सौगात, अब टैक्स फ्री होंगे मठ व मंदिर

0

CM योगी के निर्देश पर अब राम नगरी Ayodhya के मठ और मंदिरों को टैक्स फ्री करने कि प्रक्रिया शुरू हो गई है। वही नगर निगम के अधिकारियों…

न्यूज जंगल डेस्क: CM योगी के निर्देश पर अब राम नगरी Ayodhya के मठ और मंदिरों को टैक्स फ्री करने कि प्रक्रिया शुरू हो गई है। वही नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा मंदिरों की लिस्ट तैयार की जा रही है।

जानकारी के अनुसार अयोध्या नगर निगम कि ओर से टैक्स कलेक्शन को लेकर योजना तैयार की जा रही है। वही उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर भगवान के मंदिरों को कैटेगरी के अनुसार टैक्स फ्री किये जाने योजना बनाई गई है। मंदिरों के टैक्स को खत्म करने के साथ ही मंदिरों पर टोकन मनी के रूप में सहयोग राशि के लिए तीन कैटेगरी तैयार की गई है। जिसमें 1000, 2000 और 5000 का टोकन रखा गया है। इसके अलावा नगर निगम के कर्मचारी मंदिरों का सर्वे कर रहे हैं। इस दौरान पार्षदों ने अयोध्या धाम को टैक्स मुक्त करने की मांग उठाई है।

आपको बता दे कि CM योगी से अयोध्या के संत समाज के लोगों नगर निगम द्वारा मंदिरों पर लगाए जा रहे भारी टैक्स को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर अयोध्या नगर निगम ने धार्मिक क्षेत्र में सभी मठ-मंदिरों को कर मुक्त करने की योजना तैयार की थी। अब मंदिरों के कैटेगरी के हिसाब से इन मंदिरों से सिर्फ टोकन मनी सहयोग राशि के रूप में देना होगा। इसके लिए नगर निगम के कर्मचारियों ने मंदिर की भव्यता और परिसर की क्षेत्रफल के हिसाब से कैटेगरी को तैयार किया है। जिसमें 1000, 2000 और 5000 रुपए की सहयोग राशि है।

यह भी पढ़ेGreen Park Stadium: 10 सितंबर से कानपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आगाज, 8 टीमें लेंगीं हिस्सा…

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *